फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shot Put: तेजिंदर पाल तूर ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया, गोला फेंक में अपना एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

Mon, 19 Jun 2023 11:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे तूर का एशियाई रिकॉर्ड 21.49 मीटर का था जो उन्होंने 2021 में पटियाला में बनाया था। इस 28 साल के एथलीट ने कलिंग स्टेडियम में तीसरे थ्रो में 21.77 मीटर दूर गोला फेंका जो इस सत्र में विश्व में नौंवा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
तेजिंदर पाल सिंह - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के शीर्ष गोला फेंक एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने सोमवार को भुवनेश्वर में इतिहास रच दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 21.77 मीटर का थ्रो फेंका। इसके साथ ही तूर ने अपना एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया।
विज्ञापन


पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे तूर का एशियाई रिकॉर्ड 21.49 मीटर का था जो उन्होंने 2021 में पटियाला में बनाया था। इस 28 साल के एथलीट ने कलिंग स्टेडियम में तीसरे थ्रो में 21.77 मीटर दूर गोला फेंका जो इस सत्र में विश्व में नौंवा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। विश्व चैम्पियनशिप का क्वालीफाइंग मानक 21.40 मीटर का है। वह एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं जिसका क्वालीफाइंग मानक 19 मीटर का है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें