फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFI: चार गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा एशिया खेलों के लिए अहम खेलों में शामिल, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का फैसला

Sun, 15 Jun 2025 08:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने 2018 और 2022 एशियाई खेलों में चार गुणा 100 मीटर के रिले स्पर्धा के लिए टीमों नहीं भेजी थी। एएफआई के शीर्ष अधिकारियों को 19 सितंबर से चार अक्तूबर 2026 तक ऐची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में इन दोनों स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारतीय महिला और पुरुष रिले टीम - फोटो : World Athletics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जापान में 2026 एशियाई खेलों के लिए पुरुषों और महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले को प्राथमिकता वाली स्पर्धाओं में शामिल किया है। एएफआई के शीर्ष अधिकारियों को 19 सितंबर से चार अक्तूबर 2026 तक ऐची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में इन दोनों स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन


भारत ने 2018 और 2022 एशियाई खेलों में चार गुणा 100 मीटर के रिले स्पर्धा के लिए टीमों नहीं भेजी थी। एएफआई के पूर्व अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा, एएफआई ने 2026 एशियाई खेलों के लिए पुरुष और महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीमों को प्राथमिकता वाली स्पर्धा में शामिल किया है। रिले टीमों द्वारा लगातार शानदार प्रदर्शन भविष्य के लिए शुभ संकेत है।

इस वर्ष अप्रैल में गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, मणिकांत होबलीधर और अमलान बोरगोहेन की चार गुणा 100 मीटर रिले टीम ने 38.69 सेकेंड का समय लेकर 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में बनाए गए 38.89 सेकेंड के एक दशक पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। पिछले एशियाई खेलों में चीन (38.29 सेकेंड), जापान (38.44 सेकेंड), दक्षिण कोरिया (38.74 सेकेंड) ने शीर्ष तीन में जगह बनाई थी। महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले में अभिनय राजराजन, श्राबनी नंदा, स्नेहा एसएस और नित्या गंधे की टीम ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में 43.86 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें