श्रीजेश ने परिवार के साथ किया मतदान
पीआर श्रीजेश ने मतदान करने के बाद अपने परिवार के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरा वोट, मेरी आवाज, मेरी जिम्मेदारी। मैंने तो कर दिया, क्या आपने किया?
रियान पराग ने भी मताधिकार का किया प्रयोग
वहीं, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने भी गुवाहाटी के एक मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रियान गुवाहाटी के खारगुली में लाल सिंह अकादमी पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने पहुंचे।