फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Handball: नोएडा में होगी एशियाई यूथ महिला चैंपियनशिप, कोरिया सहित 10 देश होंगे शामिल

Wed, 28 Dec 2022 09:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल संघ की टीम ने बुधवार को नोएडा स्टेडियम की सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस चैंपियनशिप में पहले पांच स्थान पर रहने वाली टीमें अगले वर्ष होने वाली विश्व यूथ महिला हैंडबाल केलिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
हैंडबॉल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई हैंडबाल संघ ने बुधवार को हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) को एशियाई यूथ महिला चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी। यह चैंपियनशिप नोएडा के इंडोर स्टेडियम में 23 जुलाई से एक अगस्त तक आयोजित की जाएगी। एचएआई के कार्यकारी निदेशक आनंदेश्वर पांडेय के मुताबिक चैंपियनशिप में गत विजेता कोरिया, जापान, चीन, चीनी ताइपे, ईरान, बांग्लादेश, हांगकांग, तजाकिस्तान, उजबेकिस्तान समेत 10 देश भाग लेंगे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल संघ के उपाध्यक्ष, एशियाई हैंडबाल के कोषाध्यक्ष बदर मोहम्मद अल तैयब और एचएआई के बीच इस संबंध में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए। बदर मोहम्मद ने यह भी कहा कि उनकी ओर से एक देश एक संघ के आधार पर भारत में एचएआई को मान्यता दे रखी गई। इसी के चलते उन्हें एशियाई यूथ महिला चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गई है।

अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल संघ की टीम ने बुधवार को नोएडा स्टेडियम की सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस चैंपियनशिप में पहले पांच स्थान पर रहने वाली टीमें अगले वर्ष होने वाली विश्व यूथ महिला हैंडबाल केलिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें