फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन पैरा गेम्स 2026: क्या बनेगा भारत का सबसे सफल अभियान? 2023 का रिकॉर्ड तोड़ने से एक गोल्ड और 5 पदक दूर देश

Fri, 23 Oct 2026 11:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

  • आइची-नागोया एशियन पैरा गेम्स में भारत ने 104 पदक जीतकर 2023 हांगझोउ खेलों के 27 स्वर्ण पदकों की बराबरी कर ली है।
  • 24 अक्तूबर को एक दिन की प्रतियोगिता बाकी है। सामान्य एशियाई खेलों में भारत के 85 पदकों के मुकाबले पैरा खिलाड़ियों ने 104 पदक जीतकर देश को नई उम्मीद और खुशी दी है।
  • अब नजरें भारत के पिछले सर्वश्रेष्ठ कुल पदक प्रदर्शन को पीछे छोड़ने पर हैं।
विज्ञापन
एशियन पैरा गेम्स 2026 - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने देश की उम्मीदों को नई ऊंचाई दे दी है। भारत अब तक 27 स्वर्ण, 33 रजत और 43 कांस्य सहित कुल 104 पदक जीत चुका है। खास बात यह है कि भारतीय दल ने 2023 में हांगझोउ में हुए पिछले एशियन पैरा गेम्स के 27 स्वर्ण पदकों की बराबरी कर ली है। आज और 24 अक्तूबर को प्रतियोगिता का एक दिन अभी बाकी है। आज के आज ही 2023 एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड टूट सकता है, लेकिन कब तक, यह देखने वाली बात होगी। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि आइची-नागोया भारत का अब तक का सबसे सफल एशियन पैरा गेम्स अभियान बनने जा रहा है। आपको बता दें कि 2022 में होने वाले एशियन पैरा गेम्स को 2023 में कराया गया था। इसलिए हमने 2023 लिखा है, लेकिन उसका आधिकारिक नाम 2022 हांगझोउ एशियन पैरा गेम्स या हांगझोउ एशियन गेम्स ही था।

विज्ञापन


पिछले एशियन पैरा गेम्स 2023 में कितने पदक थे?
भारत ने पिछले संस्करण में 27 स्वर्ण, 32 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 108 पदक जीते थे। उस प्रदर्शन के मुकाबले इस बार भारत के खाते में फिलहाल पांच पदक कम हैं, लेकिन एक दिन की प्रतियोगिता शेष है। स्वर्ण पदकों की बराबरी हो चुकी है और कुल पदकों के मामले में पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ने का मौका भी बना हुआ है। इसके लिए भारत को अंतिम दिन कम से कम छह और पदक जीतने होंगे। यानी इतिहास बनाने की संभावना मौजूद है, लेकिन अंतिम नतीजे के लिए आखिरी दिन के प्रदर्शन का इंतजार करना होगा।

एशियन पैरा गेम्स 2026: पदक तालिका

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

1

चीन

170

90

94

354

2

जापान

50

51

53

154

3

उज्बेकिस्तान

41

43

43

127

4

भारत

27

34

43

104

विज्ञापन
Trending Videos

एशियन गेम्स 2026 - फोटो : IANS

सामान्य एशियाई खेलों में 85 पदक, पैरा खेलों में 104
आइची-नागोया में भारतीय खेलों की तस्वीर को समझने के लिए सामान्य एशियाई खेलों और एशियन पैरा गेम्स के प्रदर्शन की तुलना भी अहम है। इसी शहर में चार अक्तूबर को समाप्त हुए सामान्य एशियाई खेलों में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीते थे। भारतीय दल चौथे स्थान पर रहा था। इसके बाद पैरा खिलाड़ियों ने अपने अभियान में 104 पदकों का आंकड़ा छू लिया, जो सामान्य एशियाई खेलों में भारत की कुल पदक संख्या से 18 ज्यादा है। 

दोनों प्रतियोगिताओं की स्पर्धाएं, वर्ग और खिलाड़ियों की परिस्थितियां अलग हैं, इसलिए केवल पदकों की संख्या के आधार पर उनकी तुलना करना पूरी तस्वीर नहीं दिखाता। फिर भी भारत के पैरा खिलाड़ियों की उपलब्धि का महत्व कम नहीं होता। उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिखाया कि भारतीय खेलों की ताकत सिर्फ एक प्रतियोगिता या एक वर्ग तक सीमित नहीं है। मैदान पर उतरने वाले इन खिलाड़ियों ने देश को लगातार पदक जीतने के मौके दिए और खेलों के प्रति उत्साह को नई ऊर्जा दी।

एशियन पैरा गेम्स 2026: खेलवार भारत के पदक

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

पैरा तीरंदाजी

3

3

0

6

पैरा एथलेटिक्स

20

18

19

57

पैरा बैडमिंटन

2

4

8

14

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा पावरलिफ्टिंग

0

2

0

2

पैरा तैराकी

0

3

7

10

पैरा टेबल टेनिस

0

0

7

7

शूटिंग पैरा स्पोर्ट

2

2

1

5

कुल

27

33

43

104

एशियन पैरा गेम्स - फोटो : Twitter

पैरा एथलेटिक्स बना भारत की सफलता का सबसे बड़ा आधार
भारत के 104 पदकों में सबसे बड़ा योगदान पैरा एथलेटिक्स का रहा है। इस खेल में भारत ने 20 स्वर्ण, 18 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 57 पदक जीते हैं। दिलीप महादू गावित, निषाद कुमार, सिमरन, दीप्ति जीवनजी, हनी और कई अन्य खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में देश को सफलता दिलाई। हनी ने पुरुषों की भाला फेंक एफ37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर का विश्व रिकॉर्ड थ्रो कर स्वर्ण जीता, जबकि कई अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से पदक तालिका में योगदान दिया।

पैरा बैडमिंटन में भारत को दो स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य सहित 14 पदक मिले। निशानेबाजी में मोना अग्रवाल ने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 357.5 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। पैरा तीरंदाजी में भारत ने तीन स्वर्ण और तीन रजत सहित छह पदक हासिल किए। पैरा तैराकी में 10, पैरा टेबल टेनिस में सात, पैरा जूडो में दो और पैरा पावरलिफ्टिंग में भी दो पदक भारत के खाते में आए। इस तरह अलग-अलग खेलों में मिली सफलताओं ने भारत की पदक संख्या को 100 के पार पहुंचाया।

मोना और हनी - फोटो : IANS

पिछली प्रतियोगिताओं से आगे बढ़ता भारत
एशियन पैरा गेम्स में भारत का सफर लगातार बेहतर प्रदर्शन की कहानी भी बताता है। 2010 में ग्वांगझोऊ में भारत ने 14 पदक जीते थे। 2014 में इंचियोन में यह संख्या 33 हुई और 2018 में जकार्ता में भारत ने 72 पदक हासिल किए। इसके बाद 2022 के हांगझोऊ खेलों में भारतीय दल ने 108 पदक जीतकर नया स्तर छुआ। अब आइची-नागोया में भारत 104 पदक जीत चुका है और एक दिन बाकी रहते हुए अपने पिछले कुल पदक रिकॉर्ड को पार करने की स्थिति में पहुंच सकता है। 

इस सफर में केवल कुल पदकों की संख्या ही महत्वपूर्ण नहीं है। स्वर्ण पदकों की बराबरी बताती है कि भारत शीर्ष स्थान हासिल करने वाली स्पर्धाओं में भी लगातार सफल रहा है। 27 स्वर्ण के साथ भारतीय दल ने हांगझोऊ के अपने प्रदर्शन को दोहराया है। यदि अंतिम दिन कुछ और स्वर्ण पदक मिलते हैं, तो भारत इस मामले में भी अपना नया रिकॉर्ड बना सकता है।

एशियन पैरा गेम्स में भारत का पदक तालिका रिकॉर्ड

प्रतियोगिता

मेजबान

रैंक

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

2010 ग्वांगझू

चीन

15

1

4

9

14

2014 इंचियोन

दक्षिण कोरिया

15

3

14

16

33

2018 जकार्ता

इंडोनेशिया

9

15

24

33

72

2022 हांगझोउ
(आयोजन 2023 में
हुआ था)

चीन

5

27

32

49

108

2026 आइची-नागोया*

जापान

चौथे स्थान पर*

27*

34*

43*

104*

नोट: 2026 एशियन पैरा गेम्स की प्रतियोगिता जारी है। भारत के पदकों की संख्या और रैंक में बदलाव हो सकता है।

प्रमोद-मनीषा और सुहास - फोटो : IANS/ANI

पदकों से बढ़कर है इन खिलाड़ियों की खुशी
इन खेलों की असली अहमियत पदक तालिका से आगे जाती है। हर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के पीछे वर्षों की तैयारी, मेहनत, अनुशासन और कई चुनौतियों से जूझने की कहानी है। जब मोना अग्रवाल विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीतती हैं या हनी भाला फेंक में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हैं, तो उनकी उपलब्धि केवल उनके व्यक्तिगत करियर तक सीमित नहीं रहती। वह देश भर के खेल प्रेमियों और उन लोगों के लिए भी खुशी का अवसर बनती है, जो खिलाड़ियों की इन यात्राओं से प्रेरणा लेते हैं।

भारतीय पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह भी दिखाया है कि खेल में अवसर, तैयारी और लगातार मेहनत मिलने पर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। इन खिलाड़ियों की सफलता परिवारों, प्रशिक्षकों और उन लोगों के लिए भी गर्व का क्षण है, जिन्होंने उनके सफर में साथ दिया। देश में इन उपलब्धियों को लेकर उत्साह इस बात का संकेत है कि पैरा खेलों को लेकर पहचान और दिलचस्पी बढ़ रही है।

एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत के स्वर्ण पदक विजेता

क्र.

खिलाड़ी / टीम

स्पर्धा

1

हरविंदर सिंह और सुंदीप विजय

पैरा रिकर्व पुरुष युगल

2

शीतल देवी

पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत

3

भारत

पैरा कंपाउंड मिश्रित टीम

4

दिलीप महादू गावित

पुरुष 100 मीटर टी47

5

दिलीप महादू गावित

पुरुष 400 मीटर टी47

6

संदीप

पुरुष 400 मीटर टी64

7

प्रणव सूरमा

पुरुष डिस्कस थ्रो एफ51/52/53

8

देवेंद्र कुमार

पुरुष डिस्कस थ्रो एफ43/44/62/64

9

निषाद कुमार

पुरुष हाई जंप टी47

10

शैलेश कुमार

पुरुष हाई जंप टी63

11

प्रवीण कुमार

पुरुष हाई जंप टी64

12

हनी

पुरुष भाला फेंक एफ37/38

13

रिंकू

पुरुष भाला फेंक एफ46

14

निषाद कुमार

पुरुष लंबी कूद टी47

15

धर्मराज सोलैराज

पुरुष लंबी कूद टी44/62/64

16

सचिन सरजेराव खिलारी

पुरुष शॉट पुट एफ46

17

आयुष वर्मा

पुरुष शॉट पुट एफ53

18

सिमरन

महिला 100 मीटर टी12

19

सौम्या

महिला 1500 मीटर टी12/13

20

सिमरन

महिला 200 मीटर टी12

21

दीप्ति जीवनजी

महिला 400 मीटर टी20

22

अंजनाबेन बुम्बादिया

महिला 400 मीटर टी47

23

सुवर्णा राज

महिला डिस्कस थ्रो एफ54

24

नितेश कुमार

पुरुष एकल एसएल3 बैडमिंटन

25

नवीन शिवकुमार

पुरुष एकल एसएल4 बैडमिंटन

26

मोना अग्रवाल

महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1

27

मोना अग्रवाल

महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1


एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत के रजत पदक विजेता

क्र.

खिलाड़ी / टीम

स्पर्धा

1

पायल नाग और शीतल देवी

पैरा कंपाउंड महिला युगल

2

पूजा और भावना चौधरी

पैरा रिकर्व महिला युगल

3

स्वाति चौधरी

महिला डब्ल्यू1 व्यक्तिगत

4

मोहम्मद मोरसिंगनाकथ

पुरुष 100 मीटर टी47

5

परमोद

पुरुष 1500 मीटर टी46

6

अकीरा बनोथु

पुरुष 400 मीटर टी35/38

7

राम रतन सिंह

पुरुष डिस्कस थ्रो एफ51/52/53

8

राकेश

पुरुष डिस्कस थ्रो एफ43/44/62/64

9

वरुण भाटी

पुरुष हाई जंप टी63

10

बंटी

पुरुष हाई जंप टी64

11

मनजीत

पुरुष भाला फेंक एफ12/13

12

अजीत सिंह

पुरुष भाला फेंक एफ46

13

प्रदीप कुमार

पुरुष भाला फेंक एफ53/54

14

मोहम्मद यासिर

पुरुष शॉट पुट एफ46

15

प्रीति पाल

महिला 100 मीटर टी35

16

राधा वेंकटेश

महिला 1500 मीटर टी12/13

17

प्रीति पाल

महिला 200 मीटर टी35

18

तेजलबेन डामोर

महिला 400 मीटर टी12

19

जयंती बेहेरा

महिला 400 मीटर टी47

20

निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल

महिला लंबी कूद टी47

21

भाग्यश्री जाधव

महिला शॉट पुट एफ34

22

कृष्णा नगर और सिवराजन सोलैमलाई

पुरुष युगल एसएच6 बैडमिंटन

23

प्रमोद भगत

पुरुष एकल एसएल3 बैडमिंटन

24

थुलासिमाथी मुरुगेसन

महिला एकल एसयू5 बैडमिंटन

25

नित्या श्री और सुमति सिवन

महिला एकल एसएच6 बैडमिंटन

26

कोकिला

महिला जे2, 52 किग्रा जूडो

27

अशोक

पुरुष पावरलिफ्टिंग, 65 किग्रा

28

कस्तूरी राजमणि

महिला पावरलिफ्टिंग, 67 किग्रा

29

रवि कार्तिक बुडिगिना

पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस13

30

रवि कार्तिक बुडिगिना

पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13

31

कपिल कुमार

पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस10

32

मनीष नरवाल

पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1

33

अवनि लेखरा

महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1

34 थुलासिमथी और नितेश  बैडमिंटन मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा

एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत के कांस्य पदक विजेता

क्र.

खिलाड़ी / टीम

स्पर्धा

1

अनुभव चौधरी

पुरुष 100 मीटर टी35

2

राकेशभाई भट्ट

पुरुष 100 मीटर टी37

3

प्रणव देसाई

पुरुष 100 मीटर टी64

4

शरथ माकनहल्ली

पुरुष 1500 मीटर टी12/13

5

अजय कुमार

पुरुष 400 मीटर टी64

6

हनी

पुरुष डिस्कस थ्रो एफ37

7

प्रदीप कुमार

पुरुष डिस्कस थ्रो एफ43/44/62/64

8

राहुल

पुरुष हाई जंप टी63

9

आयुष वर्मा

पुरुष भाला फेंक एफ53/54

10

सुखचैन

पुरुष भाला फेंक एफ55

11

शैलेश कुमार

पुरुष लंबी कूद टी42/61/63

12

प्रवीण शर्मा

पुरुष शॉट पुट एफ11

13

रवि रोंगाली

पुरुष शॉट पुट एफ40

14

परवीन

पुरुष शॉट पुट एफ46

15

होकातो होतोजे

पुरुष शॉट पुट एफ56/57

16

रवन्नी वलसानैनी

महिला 1500 मीटर टी11

17

तेजलबेन डामोर

महिला 200 मीटर टी12

18

रवन्नी वलसानैनी

महिला 400 मीटर टी11

19

करमज्योति

महिला डिस्कस थ्रो एफ55

20

नवीन शिवकुमार और सूर्यकांत यादव

पुरुष युगल एसएल3-एसयू5 बैडमिंटन

21

अभिजीत सखुजा

पुरुष एकल एसएल4 बैडमिंटन

22

सुहास लालिनाकेरे

पुरुष एकल एसएल4 बैडमिंटन

23

अल्फिया जेम्स और पल्लवी कालुवेहल्ली

महिला युगल डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2 बैडमिंटन

24

संजना कुमारी

महिला एकल एसएल3 बैडमिंटन

25

मनीषा रामदास

महिला एकल एसयू5 बैडमिंटन

26

मनीषा रामदास और प्रमोद भगत

मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 बैडमिंटन

27

कृष्णा नगर और नित्या श्री सुमति सिवन

मिश्रित युगल एसएच6 बैडमिंटन

28

कपिल परमार

पुरुष जे1, 70 किग्रा जूडो

29

तेजस नंदकुमार

पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस7

30

रोहित कुमार

पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी4

31

स्वातिक पाटिल

पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9

32

हिमांशु नंदल

पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी11

33

निरंजन मुकुंदन

पुरुष 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम7

34

हिमांशु नंदल

पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस11

35

रवि कार्तिक बुडिगिना

पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13

36

जेहान डोराब मदान और शुभम वाधवा

पुरुष युगल क्लास एमडी4 टेबल टेनिस

37

जेहान डोराब मदान

पुरुष एकल क्लास 1 टेबल टेनिस

38

सोनलबेन पटेल

महिला एकल क्लास 3 टेबल टेनिस

39

भावना पटेल

महिला एकल क्लास 4-5 टेबल टेनिस

40

प्राची पांडे

महिला एकल क्लास 6 टेबल टेनिस

41

बेबी सहाना रवि

महिला एकल क्लास 9 टेबल टेनिस

42

शुभम वाधवा और भावना पटेल

मिश्रित युगल क्लास एक्सडी7 टेबल टेनिस

43

सृष्टि अरोड़ा

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1

विज्ञापन

तोमन और शीतल - फोटो : ANI
आखिरी दिन पर टिकी नजरें
अगर भारत आज और पदक नहीं जीतता है तो भारत के पास 24 अक्तूबर को अपने अभियान को यादगार बनाने का मौका है। 27 स्वर्ण पदकों की बराबरी हो चुकी है और कुल पदक संख्या 104 तक पहुंच गई है। पिछले संस्करण के 108 पदकों को पार करने के लिए भारत को कम से कम पांच और पदक जीतने होंगे। यदि ऐसा होता है, तो भारतीय दल कुल पदकों के मामले में हांगझोउ से आगे निकल जाएगा।

क्या आइची-नागोया भारत का अब तक का सबसे सफल एशियन पैरा गेम्स अभियान बनेगा? इसका जवाब कुछ घंटों या फिर एक दिन बाद के नतीजों में छिपा है। लेकिन इतना तय है कि 104 पदकों और 27 स्वर्ण के साथ भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने देश को गर्व करने के कई कारण दिए हैं। अब आखिरी दिन का प्रदर्शन इस अभियान को भारत के पैरा खेल इतिहास में एक नए मुकाम तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें