फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई खेल: भारत के लिए सरप्राइज पैकेज साबित हो सकते हैं ये पांच खिलाड़ी, स्क्वाश में भी मिल सकती है सफलता

Fri, 18 Sep 2026 08:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियाई खेलों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और एक दिन बाद इन खेलों की शुरुआत हो जाएगी। भारत ने इस बार बड़ा दल भेजा है और सभी को इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ी के बारे में जो भारत के लिए सरप्राइज पैकेज साबित हो सकते हैं...
विज्ञापन
एशियाई खेल - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेल 2026 का आगाज 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होने जा रहा है। भारत ने इस बार कुल 503 एथलीट का दल भेजा है, जो कुल 35 खेलों में हिस्सा लेंगे। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो इस मेगा इवेंट में भारत के लिए सरप्राइज पैकेज साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जो पदक ला सकते हैं...  
विज्ञापन

साक्षी चौधरी: महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने बेहद कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में साक्षी का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था और वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही थीं। साक्षी ने फाइनल में रूबी व्हाइट के 68 मैचों से चले आ रहे जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया था। भले ही वह पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा ले रही हों, लेकिन वह अपने प्रदर्शन से हर किसी को हैरान करने का दमखम रखती हैं, जिसकी झलक वो कॉमनवेल्थ गेम्स में ही दिखा चुकी हैं।

अनाहत सिंह: महज 18 साल की उम्र में एशियाई खेल 2026 में हिस्सा लेने जा रहीं अनाहत सिंह स्क्वैश के खेल में दमदार प्रदर्शन कर सकती हैं। अनाहत ने अभी हाल ही में विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीती थी। वह यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। अनाहत अपनी हालिया फॉर्म को अगर बरकरार रखने में सफल रहीं, तो वह देश की झोली में मेडल डाल सकती हैं।

अनुष्का यादव: एशियन गेम्स 2026 की एथलेटिक्स टीम में जगह बनाने वालीं अनुष्का यादव टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ सकती हैं। अनुष्का हैमर थ्रो स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं। अब वह एशियाई खेलों में दमदार प्रदर्शन करके विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने को बेकरार होंगी।

आयुष शेट्टी: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी ने अपने खेल से हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी को हराते हुए बड़ा उलटफेर किया था। 21 वर्षीय आयुष पहली बार एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने जा रहे हैं। 6 फीट और 4 इंच का यह खिलाड़ी अपनी दमदार स्मैश और खेल के बूते एशियन गेम्स में भारत को मेडल दिला सकते हैं।
विज्ञापन

सिंड्रेला दास: टेबल टेनिस में सिंड्रेला ने अपने खेल से हर किसी का ध्यान खींचा है। सिंड्रेला की उम्र महज 17 साल है, लेकिन अपनी फुर्ती और शानदार खेल से वह बड़ी सी बड़ी खिलाड़ियों पर हावी नजर आई हैं। एशियन गेम्स 2026 में वह महिला युगल और टीम स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। सिंड्रेला इस टूर्नामेंट में सरप्राइज पैकेज साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें