फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड में महिला कबड्डी में शानदार रिकॉर्ड: 16 साल में भारत ने जीते कितने स्वर्ण? खिलाड़ियों के बारे में जानें

Sat, 26 Sep 2026 11:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 2010 में महिला कबड्डी के एशियाड में शामिल होने के बाद भारत ने पांच संस्करणों में चार स्वर्ण और एक रजत जीता है। 2018 में भारत को ईरान के खिलाफ फाइनल में हार मिली थी।
विज्ञापन
भारतीय महिला कबड्डी टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल यानी स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से शिकस्त दी। शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी और एक वक्त स्कोर 8-8 था,  लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने बढ़त बनाना शुरू किया और 15-10 की और फिर 22-16 की बढ़त बना ली। आखिर में भारत ने 37-34 की मजबूत बढ़त बनाकर मैच और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ईरान की टीम कोई टक्कर नहीं दे सकी। कबड्डी में एशियन गेम्स में हमेशा से भारत का दबदबा रहा है। चाहे वह महिला कबड्डी हो या पुरुष, टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में हमेशा कोई न कोई पदक जीता है। आइए जानते हैं कि भारतीय महिला कबड्डी टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है...
विज्ञापन


भारतीय महिला कबड्डी टीम - फोटो : Twitter
महिला कबड्डी में एशियाड में कैसा है रिकॉर्ड?
एशियन गेम्स में महिला कबड्डी को 2010 में शामिल किया गया था। पुरुष कबड्डी 1990 एशियन गेम्स से हिस्सा रहा है। 2010 से लेकर अब तक 16 साल में पांच एशियन गेम्स खेले जा चुके हैं। 2010 मं ग्वांगझू, 2014 में इंचियोन, 2018 में जकार्ता पालेमबांग और 2022 में हांगझोउ में खेला गया था। इन पांच एशियन गेम्स में से भारत ने महिला कबड्डी में चार स्वर्ण जीते हैं। सिर्फ एक बार भारत को रजत मिला है। भारत ने 2010, 2014, 2022 और 2026 में स्वर्ण जीता है, जबकि 2018 में भारतीय महिला कबड्डी टीम को ईरान के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 2018 में ईरान ने स्वर्ण जीता था। 

भारत को दोनों वर्गों को मिलाकर मिले 12 स्वर्ण
पुरुष कबड्डी की बात करें तो 1990 से अब तक 10 एशियन गेम्स खेले गए हैं। इनमें से नौ बार भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया था। सिर्फ 2018 में ईरान की पुरुष टीम ने स्वर्ण अपने नाम किया था। तब भारत चौथे स्थान पर रहा था। ईरान ने 2018 के फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया था। ओवरऑल महिला और पुरुष कबड्डी को मिलाकर भारत ने एशियन गेम्स में 12 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीता है। यानी कुल 14 पदक आए हैं। वहीं, ईरान ने दो स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य समेत नौ पदक अपने नाम किए हैं।

एशियन गेम्स में महिला कबड्डी में किस संस्करण में क्या हुआ?
साल मेजबान विनर रनरअप स्कोर
2010 चीन, ग्वांगझू भारत थाईलैंड भारत 28-14 थाईलैंड
2014 दक्षिण कोरिया, इंचियोन भारत ईरान भारत 31-21 ईरान
2018 इंडोनेशिया, जकार्ता-पालेमबांग ईरान भारत ईरान 27-24 भारत
2022 चीन, हांगझोउ भारत चीनी ताइपे भारत 26-25 चीनी ताइपे
2026 जापान, नागोया भारत ईरान भारत 37-34 ईरान

एशियन गेम्स में पुरुष कबड्डी में किस संस्करण में क्या हुआ?
साल मेजबान विनर रनरअप स्कोर
1990 चीन, बीजिंग भारत बांग्लादेश प्लेऑफ नहीं
1994 जापान, हिरोशिमा भारत बांग्लादेश प्लेऑफ नहीं
1998 थाईलैंड, बैंकॉक भारत पाकिस्तान प्लेऑफ नहीं
2002 दक्षिण कोरिया, बुसान भारत बांग्लादेश प्लेऑफ नहीं
2006 कतर, दोहा भारत पाकिस्तान भारत 35-23 पाकिस्तान
2010 चीन, ग्वांगझू भारत ईरान भारत 37-20 ईरान
2014 दक्षिण कोरिया, इंचियोन भारत ईरान भारत 27-25 ईरान
2018 इंडोनेशिया, जकार्ता-पालेमबांग ईरान दक्षिण कोरिया ईरान 26-16 दक्षिण कोरिया
2022 चीन, हांगझोउ भारत ईरान भारत 33-29 ईरान
2026 जापान, नागोया ? ? ?

एशियन गेम्स कबड्डी: कुल पदक तालिका
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 भारत 12 1 1 14
2 ईरान 2 5 2 9
3 बांग्लादेश 0 3 4 7
4 पाकिस्तान 0 2 7 9
5 चीनी ताइपे 0 1 4 5
6 थाईलैंड 0 1 3 4
7 दक्षिण कोरिया 0 1 1 2
8 नेपाल 0 0 2 2
9 जापान 0 0 1 1

महिला कबड्डी की पदक तालिका
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 भारत 4 1 0 5
2 ईरान 1 2 2 5
3 चीनी ताइपे 0 1 2 3
3 थाईलैंड 0 1 2 3
5 बांग्लादेश 0 0 2 2
5 नेपाल 0 0 2 2

पुरुष कबड्डी की पदक तालिका
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 भारत 8 0 1 9
2 ईरान 1 3 0 4
3 बांग्लादेश 0 3 2 5
4 पाकिस्तान 0 2 7 9
5 दक्षिण कोरिया 0 1 1 2
6 चीनी ताइपे 0 0 2 2
7 जापान 0 0 1 1
8 थाईलैंड 0 0 1 1
विज्ञापन

भारतीय कबड्डी टीम - फोटो : IANS
कबड्डी में स्वर्ण जीतने वाली भारत की बेटियों को जानें
 
  • पूजा (पूजा हथवाला): टीम की प्रमुख लेफ्ट रेडर हैं। वह सटीक तरीके से अंक जुटाने और दबाव के समय अहम योगदान देने के लिए जानी जाती हैं।
  • राज रानी: टीम की राइट रेडर हैं। उनकी तेज रफ्तार और फुर्ती विपक्षी डिफेंस को भेदने में अहम भूमिका निभाती है।
  • सोनाली विष्णु शिंगाटे: टीम की उपकप्तान और अनुभवी राइट रेडर हैं। उन्हें भारत की 'बोनस प्वाइंट विशेषज्ञ' के तौर पर जाना जाता है। 
  • पुष्पा देवी (पुष्पा राणा): टीम की कप्तान हैं। वह प्रमुख ऑलराउंडर और राइट रेडर हैं, जो रणनीतिक नेतृत्व और दबाव के समय सफल रेड के लिए जानी जाती हैं। 
  • भावना (भावना देवी ठाकुर): टीम की अहम राइट कवर डिफेंडर हैं। ब्लॉक और डैश लगाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। 
  • रितु देवी (रितु श्योराण): भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं। वह जरूरत के अनुसार सेकेंडरी रेडिंग और डिफेंस में योगदान देकर टीम को संतुलन देती हैं। 
  • संजू नेगी (संजू देवी): बेहद उपयोगी दोनों तरफ से रेड करने वाली खिलाड़ी हैं। वह कोर्ट के दोनों किनारों से रेड शुरू कर सकती हैं और भारत की बड़ी चैंपियनशिप जीत में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। 
  • रितु कुमारी (रितु नेगी): पूर्व स्वर्ण पदक विजेता कप्तान और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी हैं। वह मजबूत राइट कॉर्नर डिफेंडर के रूप में कोर्ट पर अहम भूमिका निभाती हैं। 
  • मनीषा रॉय (मनीषा कुमारी): टीम के डिफेंस की अहम कड़ी हैं और लेफ्ट कॉर्नर डिफेंडर की भूमिका निभाती हैं। वह अनुशासित डिफेंस के लिए जानी जाती हैं।
  • पिंकी (पिंकी रॉय): कोर्ट के मध्य हिस्से में डिफेंस की जिम्मेदारी संभालने वाली आक्रामक लेफ्ट कवर खिलाड़ी हैं। 
  • ज्योति (ज्योति ठाकुर): गतिशील ऑलराउंडर हैं। उनकी फुर्ती उन्हें तेज बैकअप रेड करने के साथ-साथ डिफेंस को मजबूत करने में मदद करती है। 
  • निकिता (निकिता कुमारी): उभरती हुई खिलाड़ी और पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कप्तान हैं। वह अपनी तेज-तर्रार खेल क्षमता के साथ प्रभावी लेफ्ट रेडर की भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें