फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड: क्या काउंटबैक नियम ने आशा इलांगो से छीना पदक? 13.83 मीटर के बराबर स्कोर के बावजूद चौथे स्थान पर रहीं

Thu, 24 Sep 2026 09:19 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

एशियन गेम्स में आशा इलांगो ने 13.83 मीटर की छलांग लगाकर चीन की ली यी की बराबरी की, लेकिन काउंटबैक नियम के कारण उन्हें कांस्य पदक से चूककर चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं, निहारिका वशिष्ठ 13.00 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ 10वें स्थान पर रहीं और शीर्ष आठ में जगह नहीं बना सकीं।
विज्ञापन
आशा इलांगो - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की आशा इलांगो गुरुवार को आइची में जारी एशियन गेम्स 2026 की महिला ट्रिपल जंप स्पर्धा में पदक जीतने से चूक गईं। आशा ने चीन की ली यी के बराबर 13.83 मीटर की दूरी तय की, लेकिन काउंटबैक नियम के कारण उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। उज्बेकिस्तान की मौजूदा चैंपियन शरीफा दावरोनोवा ने 14.35 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ खिताब बरकरार रखा। चीन की हुआंग यिंगयिंग ने 14.12 मीटर के साथ रजत पदक जीता, जबकि ली यी ने 13.83 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

आशा इलांगो - फोटो : IANS
आखिरी प्रयास पर टिकी थीं आशा की पदक उम्मीदें
आशा और ली यी दोनों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13.83 मीटर रहा। ऐसे में काउंटबैक के तहत ली का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास बेहतर होने के कारण वह पदक की दौड़ में आगे रहीं। आशा को कांस्य पदक हासिल करने के लिए अपने अंतिम प्रयास में 13.79 मीटर से अधिक की दूरी तय करनी थी, लेकिन वह 13.59 मीटर तक ही पहुंच सकीं।

आशा ने 13.43 मीटर की छलांग के साथ अच्छी शुरुआत की थी। उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 13.83 मीटर की दूरी तय कर पदक की दौड़ में वापसी की। इसके बाद आशा ने अपने अंतिम तीन प्रयासों में 13.63 मीटर, 13.65 मीटर और 13.59 मीटर की छलांग लगाई। हालांकि, वह अपने तीसरे प्रयास के 13.83 मीटर के प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सकीं। आशा का इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13.89 मीटर रहा था, जो उन्होंने एशियन गेम्स से पहले दर्ज किया था।
विज्ञापन

निहारिका वशिष्ठ - फोटो : IANS
निहारिका वशिष्ठ 10वें स्थान पर रहीं
दूसरी भारतीय खिलाड़ी निहारिका वशिष्ठ के लिए फाइनल शुरुआती तीन प्रयासों के बाद ही समाप्त हो गया। उनका पहला प्रयास फाउल रहा, जबकि अगले दो प्रयासों में उन्होंने क्रमश: 13.00 मीटर और 12.60 मीटर की दूरी तय की। निहारिका 13.64 मीटर के सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में उतरी थीं, लेकिन फाइनल में वह अपने इस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकीं। वह कुल 10वें स्थान पर रहीं और शीर्ष आठ खिलाड़ियों में जगह नहीं बना सकीं, जिसके कारण वह अंतिम तीन राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें