फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 साल का रिकॉर्ड टूटा: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाड में पहली बार जीता सोना; कुमकुम-अंकिता-कीर्ति का कमाल

Fri, 02 Oct 2026 07:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन

सार

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने इतिहास रचते हुए दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। अंकिता भकत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति शर्मा की तिकड़ी का यह एशियाड में तीरंदाजी का चौथा स्वर्ण है। भारत का यह 11वां स्वर्ण और कुल 67वां पदक है।

विज्ञापन
स्वर्ण जीतने वाली भारतीय रिकर्व टीम; बाएं से- कुमकुम, अंकिता और कीर्ति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। अंकिता भकत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति शर्मा की तिकड़ी ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। यह तीरंदाजी में भारत का चौथा स्वर्ण और इस एशियाड में देश का 11वां स्वर्ण पदक है।

विज्ञापन



बाएं से- अंकिता, कीर्ति, कुमकुम

पहली बार भारत के सिर सजा ताज
महिला टीम रिकर्व में भारत ने आखिरकार एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीत लिया है। 2010 ग्वांगझू में कांस्य और 2022 हांगझोउ में कांस्य जीतने के बाद भारतीय टीम ने 2026 में इतिहास रच दिया। अंकिता भकत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति शर्मा की तिकड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर इस स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण दिलाया। इस स्पर्धा में दक्षिण कोरिया का लंबे समय से दबदबा रहा है, लेकिन अब भारत ने उस सिलसिले को तोड़ते हुए पहली बार स्वर्ण अपने नाम कर लिया है।

महिला टीम रिकर्व: एशियन गेम्स का इतिहास

वर्ष और मेजबान स्वर्ण रजत कांस्य
1978 बैंकॉक जापान दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया
1982 नई दिल्ली दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया चीन
1986 सियोल दक्षिण कोरिया चीन जापान
1990 बीजिंग दक्षिण कोरिया चीनी ताइपे उत्तर कोरिया
1994 हिरोशिमा चीन इंडोनेशिया दक्षिण कोरिया
1998 बैंकॉक दक्षिण कोरिया चीन कजाखस्तान
2002 बुसान दक्षिण कोरिया चीनी ताइपे चीन
2006 दोहा दक्षिण कोरिया चीन चीनी ताइपे
2010 ग्वांगझू दक्षिण कोरिया चीन भारत
2014 इंचियोन दक्षिण कोरिया चीन जापान
2018 जकार्ता-पालेमबांग दक्षिण कोरिया चीनी ताइपे जापान
2022 हांगझोउ दक्षिण कोरिया चीन भारत
2026 आइची-नागोया भारत दक्षिण कोरिया —


बाएं से- अंकिता, कीर्ति और कुमकुम

पहले दो सेट में बराबरी, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक
रिकर्व टीम स्पर्धा के फाइनल में कुल चार सेट होते हैं। प्रत्येक सेट में छह तीर चलाए जाते हैं। यानी तीनों तीरंदाज दो-दो तीर चलाते हैं। छह तीरों के बाद जिस टीम का स्कोर ज्यादा होता है, उसे सेट के लिए दो अंक मिलते हैं। स्कोर बराबर होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलता है। फाइनल के पहले सेट में भारत और दक्षिण कोरिया का स्कोर बराबर रहा। लिहाजा दोनों को एक-एक अंक मिला। दूसरे सेट में भी यही कहानी रही और स्कोर बराबर रहने के कारण दोनों टीमों को फिर एक-एक अंक मिला। दो सेट के बाद मुकाबला 2-2 की बराबरी पर था।

तीसरे सेट में भारत ने साधा निशाना
तीसरे सेट में भारतीय तिकड़ी ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने यह सेट जीतकर दो अंक हासिल किए, जबकि दक्षिण कोरिया को कोई अंक नहीं मिला। इससे भारत ने तीसरे सेट के बाद 4-2 की बढ़त बना ली। अब स्वर्ण के लिए भारत को आखिरी सेट में मुकाबला अपने नाम करना था या स्कोर बराबर रखना था।

दक्षिण कोरिया का स्कोर
गेम तीर 1 तीर 2 तीर 3 तीर 4 तीर 5 तीर 6 कुल सेट अंक
1 7 10 9 9 10 9 54 1
2 10 9 9 10 9 9 56 1
3 8 10 9 8 8 8 51 0
4 9 9 10 8 9 9 54 1
कुल               3

भारत का स्कोर
गेम तीर 1 तीर 2 तीर 3 तीर 4 तीर 5 तीर 6 कुल सेट अंक
1 9 9 10 9 7 X 54 1
2 X 8 10 X 8 10 56 1
3 10 9 9 8 9 10 55 2
4 9 8 9 9 9 10 54 1
कुल               5
विज्ञापन

भारतीय महिला रिकर्व टीम - फोटो : Twitter
चौथे सेट में फिर बराबरी, भारत ने जीता गोल्ड
चौथे और आखिरी सेट में दोनों टीमों के बीच फिर कांटे की टक्कर देखने को मिली। सेट का स्कोर बराबर रहा और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इसके साथ ही भारत ने 5-3 के स्कोर से फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। अंकिता, कुमकुम और कीर्ति ने तीर चलाए और भारत ने इतिहास पर निशाना साध दिया।

तीरंदाजी में चौथा गोल्ड, भारत का 11वां
इस जीत के साथ भारत के तीरंदाजी में अब चार स्वर्ण, एक कांस्य सहित कुल पांच पदक हो गए हैं। वहीं एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 67 पहुंच गई है। इसमें 11 स्वर्ण, 23 रजत और 33 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत अब पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

खेलवार भारत के पदक
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 4 0 1 5
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
मुक्केबाजी 0 0 3 3
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
सेलिंग 0 1 1 2
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वैश 0 2 3 5
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
कुश्ती 0 1 1 2
वुशु 0 1 0 1
कुल 11 23 33 67
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें