फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा की जगह कौन? भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन ने नाम का किया एलान, जानें

Thu, 03 Sep 2026 04:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन ने 77 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह भाला फेंक खिलाड़ी यशवीर सिंह को टीम में शामिल किया गया है। नीरज के अलावा 110 मीटर बाधा दौड़ के धावक तेजस शिरसे भी टीम से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
नीरज और यशवीर - फोटो : ANI/IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेल 2026 के लिए में भारत के सबसे बड़े पदक दावेदारों में शामिल नीरज चोपड़ा इस बार अपने खिताब का बचाव करते नजर नहीं आएंगे। चोट के कारण वह एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के कांस्य पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी यशवीर सिंह को टीम में शामिल किया है। एशियन गेम्स 2026 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक जापान के आइची-नागोया में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

यशवीर और नीरज - फोटो : IANS
एथलेटिक्स फेडरेशन ने कितनी सदस्यीय टीम जारी की?
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) ने गुरुवार को आगामी एशियन गेम्स के लिए 77 सदस्यीय ट्रैक एंड फील्ड टीम घोषित की। यशवीर सिंह को पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में शामिल किया गया है। उनके साथ रोहित यादव भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को पहले 73 सदस्यीय टीम में जगह दी गई थी। वह जकार्ता 2018 और हांगझोउ 2023 में जीते अपने एशियन गेम्स खिताब का बचाव करने वाले थे, लेकिन चोट के कारण अब वह जापान में होने वाले खेलों का हिस्सा नहीं होंगे। यशवीर ने हाल में ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर अपनी दावेदारी मजबूत की थी। ऐसे में नीरज की गैरमौजूदगी में उनसे भारत को भाला फेंक में पदक की उम्मीद होगी।

तेजस शिरसे क्यों हुए टीम से बाहर?
पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में भारत को एक और झटका लगा है। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान पैर में दो स्ट्रेस फ्रैक्चर झेलने वाले तेजस शिरसे को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, शुरुआती टीम में छह नए खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें 200 मीटर धावक हरिता भद्रा, 400 मीटर धाविका किरण पहल, पोल वॉल्टर सिंधुश्री जी, ट्रिपल जंपर आई आशा इलांगो, डिस्कस थ्रोअर सान्या यादव और हैमर थ्रोअर प्रवीण कुमार शामिल हैं।

अविनाश साबले - फोटो : ANI/ SAI Media/X
कौन से चार चैंपियन खिताब बचाने उतरेंगे?
भारतीय एथलेटिक्स टीम में हांगझोउ एशियन गेम्स के 15 पदक विजेता और चैंपियन शामिल हैं। इनमें चार ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2023 में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था और अब जापान में अपने खिताब का बचाव करेंगे। अविनाश साबले, तजिंदरपाल सिंह तूर, पारुल चौधरी और अन्नू रानी टीम का हिस्सा हैं। साबले ने हांगझोउ में 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण और 5000 मीटर में रजत जीता था। वहीं तजिंदरपाल सिंह तूर लगातार तीसरी बार एशियन गेम्स में शॉटपुट का स्वर्ण जीतने के इरादे से उतरेंगे। पारुल चौधरी को 1500 मीटर, 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर में चुना गया है। अन्नू रानी भाला फेंक में अपना खिताब बचाने उतरेंगी।

और किन किन एथलीटों पर रहेंगी नजरें?
100 मीटर बाधा दौड़ की स्टार ज्योति याराजी भी टीम में हैं। हांगझोउ में रजत पदक जीतने वाली ज्योति इस बार स्वर्ण पदक पर नजर रखेंगी। लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर भारत की बड़ी उम्मीद होंगे। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने अपना दूसरा रजत पदक जीता था। वह पिछले एशियन गेम्स में भी रजत पदक विजेता रहे थे। इसके अलावा तेजस्विन शंकर, गुलवीर सिंह, मोहम्मद अफजल, एंसी सोजन, प्रवीण चित्रवेल और विथ्या रामराज जैसे हांगझोउ पदक विजेता भी टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन

अनिमेष कुजूर और गुरिंदरवीर सिंह - फोटो : ANI/PTI
हांगझोउ में एथलेटिक्स में प्रदर्शन कैसा था?
हांगझोउ एशियन गेम्स में एथलेटिक्स भारत का सबसे सफल खेल रहा था। भारतीय एथलीटों ने कुल 29 पदक जीते थे, जिसमें 6 स्वर्ण, 14 रजत और 9 कांस्य शामिल थे। इस बार भी एथलेटिक्स से भारत को बड़ी संख्या में पदक मिलने की उम्मीद है।

भारत की 77 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम

पुरुष खिलाड़ी और स्पर्धा
खिलाड़ी खेल/स्पर्धा
गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर, मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले
अनीमेश कुजूर 100 मीटर, 200 मीटर, मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले
विशाल टीके 400 मीटर, 4x400 मीटर रिले
राजेश रमेश 400 मीटर, 4x400 मीटर रिले
मनुत एस 4x400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले
धर्मवीर चौधरी 4x400 मीटर रिले
मोहम्मद अशफाक 4x400 मीटर रिले
जय कुमार 4x400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले
मोहम्मद अफजल पी 800 मीटर
कृष्ण कुमार 800 मीटर
यूनुस शाह 1500 मीटर
गुलवीर सिंह 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर
अविनाश साबले 3000 मीटर स्टीपलचेज
यशस पी 400 मीटर बाधा दौड़
संतोष तमिल अरासन 400 मीटर बाधा दौड़
मुरली श्रीशंकर लंबी कूद
शाहनवाज खान लंबी कूद
प्रवीण चित्रवेल ट्रिपल जंप
कार्तिक उन्नीकृष्णन ट्रिपल जंप
देव मीणा पोल वॉल्ट
कुलदीप कुमार पोल वॉल्ट
सर्वेश अनिल कुशारे ऊंची कूद
आदर्श राम ऊंची कूद
करणवीर सिंह शॉटपुट
तजिंदरपाल सिंह तूर शॉटपुट
यशवीर सिंह भाला फेंक
रोहित यादव भाला फेंक
दमनीत सिंह हैमर थ्रो
प्रवीण कुमार हैमर थ्रो
तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन
थौफीक एन डेकाथलॉन
सावन बरवाल मैराथन
कार्तिक करकेरा मैराथन
प्रणव गौरव मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले

महिला खिलाड़ी और स्पर्धा
खिलाड़ी खेल/स्पर्धा
हरिता भद्रा 200 मीटर, मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले
उन्नति बोलांडा 200 मीटर, मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले
प्राची 400 मीटर, 4x400 मीटर रिले
किरण पहल 400 मीटर, 4x400 मीटर रिले
गौतमी जयरामन 800 मीटर
पूजा 800 मीटर, 1500 मीटर
पारुल चौधरी 1500 मीटर, 3000 मीटर स्टीपलचेज, 5000 मीटर
सीमा 5000 मीटर, 10000 मीटर
अंकिता 3000 मीटर स्टीपलचेज
ज्योति याराजी 100 मीटर बाधा दौड़
नंदिनी के 100 मीटर बाधा दौड़
विथ्या रामराज 400 मीटर बाधा दौड़, 4x400 मीटर रिले
अनु आर 400 मीटर बाधा दौड़
एंसी सोजन लंबी कूद
शैली सिंह लंबी कूद
लाशा इलांगोवान ट्रिपल जंप
निहारिका वशिष्ठ ट्रिपल जंप
सिंधुश्री जी पोल वॉल्ट
बारानिका एलांगोवन पोल वॉल्ट
पूजा ऊंची कूद
सुप्रिया बी ऊंची कूद
मनप्रीत कौर शॉटपुट
कृष्णा जयशंकर शॉटपुट
अन्नू रानी भाला फेंक
सीमा डिस्कस थ्रो
सान्या यादव डिस्कस थ्रो
अनुष्का यादव हैमर थ्रो
तान्या चौधरी हैमर थ्रो
मंजू रानी फुल मैराथन रेसवॉक
प्रियंका गोस्वामी फुल मैराथन रेसवॉक
पूजा हेप्टाथलॉन
अनामिका केए हेप्टाथलॉन
सुधीक्षा शिवांकर 4x100 मीटर रिले
स्नेहा एसएस 4x100 मीटर रिले, मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले
नित्या गांधे 4x100 मीटर रिले
तमन्ना 4x100 मीटर रिले, मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले
श्रबानी नंदा 4x100 मीटर रिले
अभिनया राजाराजन 4x100 मीटर रिले
नीरू पाठक 4x400 मीटर रिले
राशदीप कौर 4x400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले
अंसा बाबू 4x400 मीटर रिले, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले
पूवम्मा आर 4x400 मीटर रिले
सलोनी नागर 4x400 मीटर रिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें