फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: क्रिकेट में श्रीलंका से सेमीफाइनल, हॉकी में पाकिस्तान से मैच; 1 अक्तूबर का भारत का पूरा कार्यक्रम

Wed, 30 Sep 2026 07:37 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन यानी 1 अक्तूबर को भारत के कई अहम मुकाबले होंगे। क्रिकेट में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी, जबकि हॉकी में पाकिस्तान से भिड़ेगी। तीरंदाजी, शूटिंग, कुश्ती, स्क्वैश और अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों के पदक की उम्मीदें रहेंगी।

विज्ञापन
एशियन गेम्स 2026 - फोटो : ANI-Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन यानी एक अक्तूबर को भारत का अभियान कई अहम मुकाबलों के साथ जारी रहेगा। भारतीय खिलाड़ी तीरंदाजी, शूटिंग, कुश्ती, हॉकी, क्रिकेट, स्क्वैश, साइकिलिंग, गोल्फ, जूडो, सेलिंग, ताइक्वांडो समेत कई खेलों में चुनौती पेश करेंगे। क्रिकेट में भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना करेगी, जबकि पुरुष हॉकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेगी। तीरंदाजी में चिखिता तनिपर्थी और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु के पास व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक जीतने का मौका होगा। शूटिंग में अनिश भानवाला पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगे, वहीं कुश्ती में अमन, सुमित, नितेश और मानसी से पदक की उम्मीदें रहेंगी।
विज्ञापन

तीरंदाजी
दिन की शुरुआत चिखिता तनिपर्थी के महिला कंपाउंड व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल से होगी। उनका सामना इंडोनेशिया की नुरिसा दियान अशरीफाह से होगा। मुकाबला सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। क्वार्टर फाइनल जीतने पर चिखिता सुबह 6:38 बजे से सेमीफाइनल और 7:14 बजे से फाइनल में उतर सकती हैं। पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चिएह-लुन चेन से भिड़ेंगे। यह मुकाबला सुबह 9:47 बजे होगा। आगे बढ़ने पर गणेश का सेमीफाइनल 10:38 बजे और फाइनल 11:14 बजे से होगा।

क्रिकेट
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी। यह मुकाबला सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। भारत ने क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

हॉकी
पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

शूटिंग
अनिश भानवाला पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में भारत की चुनौती पेश करेंगे। क्वालिफिकेशन मुकाबला सुबह 6:10 बजे से होगा। क्वालिफिकेशन में आगे बढ़ने पर अनिश दोपहर 12 बजे फाइनल में उतरेंगे।

कुश्ती
कुश्ती में भारत के लिए दिन बेहद अहम रहेगा। पुरुषों की ग्रीको-रोमन 77 किग्रा में अमन सुबह 7:22 बजे मंगोलिया के बोरगिल तुवशिनबातार के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। आगे बढ़ने पर क्वार्टर फाइनल 8:06 बजे और सेमीफाइनल 8:42 बजे से होगा। ग्रीको-रोमन 60 किग्रा में सुमित सुबह 7:55 बजे क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे। जीतने पर उनका सेमीफाइनल 8:29 बजे से होगा। ग्रीको-रोमन 97 किग्रा में नितेश क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान के अमानबर्दी अगामम्मेदोव से भिड़ेंगे। यह मुकाबला सुबह 8:19 बजे से होगा। सेमीफाइनल 8:44 बजे से निर्धारित है। महिलाओं की 62 किग्रा फ्रीस्टाइल में मानसी सुबह 7:30 बजे कजाकिस्तान की इरिना कुजनेत्सोवा के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। आगे बढ़ने पर क्वार्टर फाइनल 8:10 बजे और सेमीफाइनल 8:48 बजे होगा। इन चारों भार वर्गों के कांस्य पदक मुकाबले और फाइनल दोपहर 2:30 बजे से होंगे।

कैनो स्लैलम
महिलाओं की कयाक सिंगल स्पर्धा में शिखा चौहान सुबह 7:36 बजे सेमीफाइनल में उतरेंगी। क्वालीफाई करने पर उनका फाइनल सुबह 10:30 बजे होगा।

साइकिलिंग
ट्रैक साइकिलिंग में हर्षवीर सिंह सेखों पुरुषों के ओम्नियम में हिस्सा लेंगे। स्क्रैच रेस सुबह 6:30 बजे, टेम्पो रेस 7 बजे, एलिमिनेशन रेस 11:57 बजे और पॉइंट्स रेस दोपहर 1:33 बजे होगी। महिला स्प्रिंट में कीर्ति रंगास्वामी चिका और सेलिस्टिना सुबह 7 बजे क्वालिफिकेशन में उतरेंगी। आगे बढ़ने पर 1/16 फाइनल, रिपेचेज और 1/8 फाइनल होंगे। महिला मैडिसन फाइनल दोपहर 12:18 बजे होगा, जिसमें हर्षिता जाखड़ और स्वस्ति सिंह भारतीय चुनौती पेश करेंगी।

गोल्फ
महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के दूसरे राउंड में प्रणवी उर्स, दीक्षा डागर और अदिति अशोक सुबह 3 बजे से उतरेंगी। इसी समय महिला टीम स्पर्धा का दूसरा राउंड भी होगा। पुरुषों के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के दूसरे राउंड में वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू सुबह 7:10 बजे से खेलेंगे। पुरुष टीम भी इसी समय मैदान में होगी।
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: एक अक्तूबर का कार्यक्रम
समय खेल कार्यक्रम / मुकाबला भारतीय खिलाड़ी
3:00 सुबह गोल्फ महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, दूसरा राउंड प्रणवी उर्स, दीक्षा डागर, अदिति अशोक
3:00 सुबह गोल्फ महिला टीम, दूसरा राउंड भारत
5:30 सुबह तीरंदाजी महिला कंपाउंड व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल चिखिता तनिपर्थी बनाम नुरिसा दियान अशरीफाह (इंडोनेशिया)
5:30 सुबह सेपक टकरॉ पुरुष क्वाड्रेंट, ग्रुप ए भारत बनाम वियतनाम
5:30 सुबह ताइक्वांडो महिला व्यक्तिगत पूमसे सेमीफाइनल रूपा बायोर
6:10 सुबह शूटिंग पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन अनिश भानवाला
6:30 सुबह साइकिलिंग पुरुष ओम्नियम, स्क्रैच रेस हर्षवीर सिंह सेखों
6:30 सुबह वॉलीबॉल पुरुष क्वार्टर फाइनल भारत बनाम पाकिस्तान
7:00 सुबह साइकिलिंग महिला स्प्रिंट क्वालिफिकेशन कीर्ति रंगास्वामी चिका, सेलिस्टिना
7:00 सुबह स्क्वैश महिला टीम सेमीफाइनल भारत बनाम चीन/हांगकांग
7:00 सुबह साइकिलिंग पुरुष ओम्नियम, टेम्पो रेस हर्षवीर सिंह सेखों
7:10 सुबह गोल्फ पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, दूसरा राउंड वीर अहलावत, सप्तक तलवार, युवराज संधू
7:10 सुबह गोल्फ पुरुष टीम, दूसरा राउंड भारत
7:22 सुबह कुश्ती ग्रीको-रोमन 77 किग्रा, प्री-क्वार्टर फाइनल अमन बनाम बोरगिल तुवशिनबातार (मंगोलिया)
7:30 सुबह कैनो स्लैलम महिला कयाक सिंगल सेमीफाइनल शिखा चौहान
7:30 सुबह जूडो महिला 57 किग्रा, राउंड ऑफ 16/क्वार्टर फाइनल/सेमीफाइनल यामिनी मौर्या
7:30 सुबह जूडो महिला 70 किग्रा, राउंड ऑफ 16/क्वार्टर फाइनल/सेमीफाइनल इनुंगनबी तक्खेलाम्बम
7:30 सुबह कुश्ती महिला 62 किग्रा, प्री-क्वार्टर फाइनल मानसी बनाम इरिना कुजनेत्सोवा (कजाकिस्तान)
7:30 सुबह सेलिंग गर्ल्स डिंगी, रेस 5, 6 और 7 माही वर्मा
7:30 सुबह सेलिंग मिक्स्ड डिंगी, रेस 6, 7 और 8 श्रद्धा वर्मा, रवींद्र कुमार शर्मा
7:30 सुबह सेलिंग पुरुष स्किफ, रेस 7, 8, 9 और 10 मनु फ्रांसिस, प्रिंस नोबल
7:32 सुबह साइकिलिंग महिला स्प्रिंट 1/16 फाइनल कीर्ति रंगास्वामी चिका, सेलिस्टिना*
7:35 सुबह सेलिंग महिला स्किफ, रेस 7, 8, 9 और 10 हर्षिता तोमर, शीतल वर्मा
7:36 सुबह कैनो स्लैलम महिला कयाक सिंगल फाइनल शिखा चौहान*
7:55 सुबह कुश्ती ग्रीको-रोमन 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल सुमित
7:56 सुबह साइकिलिंग पुरुष ओम्नियम, टेम्पो रेस हर्षवीर सिंह सेखों*
8:06 सुबह कुश्ती ग्रीको-रोमन 77 किग्रा क्वार्टर फाइनल अमन*
8:10 सुबह कुश्ती महिला 62 किग्रा क्वार्टर फाइनल मानसी*
8:19 सुबह कुश्ती ग्रीको-रोमन 97 किग्रा क्वार्टर फाइनल नितेश बनाम अमानबर्दी अगामम्मेदोव (तुर्कमेनिस्तान)
8:29 सुबह कुश्ती ग्रीको-रोमन 60 किग्रा सेमीफाइनल सुमित*
8:42 सुबह कुश्ती ग्रीको-रोमन 77 किग्रा सेमीफाइनल अमन*
8:44 सुबह कुश्ती ग्रीको-रोमन 97 किग्रा सेमीफाइनल नितेश*
8:48 सुबह कुश्ती महिला 62 किग्रा सेमीफाइनल मानसी*
8:50 सुबह रग्बी सेवन्स महिला पूल ई भारत बनाम हांगकांग चीन
9:09 सुबह कुश्ती ग्रीको-रोमन 60 किग्रा रेपेचेज सुमित*
9:10 सुबह कुश्ती महिला 62 किग्रा रेपेचेज मानसी*
9:47 सुबह तीरंदाजी पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु बनाम चिएह-लुन चेन (चीनी ताइपे)
10:30 सुबह कैनो स्लैलम महिला कयाक सिंगल फाइनल शिखा चौहान*
10:30 सुबह सेपक टकरॉ पुरुष क्वाड्रेंट, ग्रुप ए भारत बनाम म्यांमार
10:30 सुबह सेलिंग महिला विंडसर्फिंग, रेस 5-9 कात्या इडा कोएल्हो
10:30 सुबह सेलिंग महिला डिंगी क्वालिफिकेशन, रेस 6-9 नेत्रा कुमानन
10:40 सुबह तीरंदाजी पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत सेमीफाइनल गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु*
10:40 सुबह सेलिंग पुरुष डिंगी क्वालिफिकेशन, रेस 6-9 विष्णु सरवनन
11:14 सुबह तीरंदाजी पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु*
11:39 सुबह साइकिलिंग महिला स्प्रिंट 1/16 फाइनल रेपेचेज भारत*
11:57 सुबह साइकिलिंग पुरुष ओम्नियम, एलिमिनेशन रेस हर्षवीर सिंह सेखों*
12:00 दोपहर शूटिंग पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल अनिश भानवाला*
12:00 दोपहर ताइक्वांडो महिला व्यक्तिगत पूमसे स्वर्ण पदक मुकाबला रूपा बायोर*
12:18 दोपहर साइकिलिंग महिला मैडिसन फाइनल हर्षिता जाखड़, स्वस्ति सिंह
1:00 दोपहर क्रिकेट पुरुष सेमीफाइनल भारत बनाम श्रीलंका
1:00 दोपहर हॉकी पुरुष सेमीफाइनल भारत बनाम पाकिस्तान
1:00 दोपहर साइकिलिंग महिला स्प्रिंट 1/8 फाइनल भारत*
1:00 दोपहर स्क्वैश पुरुष टीम सेमीफाइनल भारत बनाम मलेशिया
1:30 दोपहर साइकिलिंग पुरुष ओम्नियम, पॉइंट्स रेस हर्षवीर सिंह सेखों
1:30 दोपहर जूडो महिला 57 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला/फाइनल यामिनी मौर्या*
1:30 दोपहर जूडो महिला 70 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला/फाइनल इनुंगनबी तक्खेलाम्बम*
2:18 दोपहर साइकिलिंग महिला स्प्रिंट 1/8 फाइनल रेपेचेज भारत*
2:30 दोपहर कुश्ती ग्रीको-रोमन 77 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला/फाइनल अमन*
2:30 दोपहर कुश्ती महिला 62 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला/फाइनल मानसी*
2:30 दोपहर कुश्ती ग्रीको-रोमन 60 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला/फाइनल सुमित*
2:30 दोपहर कुश्ती ग्रीको-रोमन 97 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला/फाइनल नितेश*
3:30 शाम रग्बी सेवन्स महिला पूल ई भारत बनाम चीन
4:42 शाम स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग पुरुष स्पीड क्वार्टर फाइनल दीपु मल्लेश
समय तय नहीं टेनिस पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल सुमित नागल बनाम वू यिबिंग (चीन)
समय तय नहीं टेनिस मिश्रित युगल रुतुजा भोसले/युकी भांबरी*
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें