फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का दबदबा: अब तक पुरुषों से तीन पदक ज्यादा जीते; स्वर्ण में भी 5-1 से आगे

Wed, 30 Sep 2026 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अब तक सात स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य समेत 53 पदक जीते हैं। मिक्स्ड स्पर्धाओं को अलग रखने पर भारतीय महिलाओं ने पुरुषों पर दबदबा बनाए रखा है। महिलाओं ने स्वर्ण में भी लीड बना रखी है, जबकि पुरुषों के पास भी एक स्वर्ण है।
विज्ञापन
एशियन गेम्स 2026 - फोटो : ANI/PTI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत अब तक सात स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य समेत कुल 53 पदक अपने नाम कर चुका है, लेकिन अगर इन पदकों को पुरुष और महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन के हिसाब से देखें और मिक्स्ड स्पर्धाओं को अलग रखें, तो एक खास तस्वीर सामने आती है। भारतीय बेटियों का दबदबा साफ दिखाई देता है। मिक्स्ड स्पर्धाओं को हटाने के बाद भारतीय महिलाओं ने अब तक 25 पदक जीते हैं, जबकि पुरुष खिलाड़ियों के खाते में 22 पदक हैं। मिक्स्ड टीम को छह पदक मिले हैं। यानी महिलाओं ने पुरुषों से तीन पदक ज्यादा जीते हैं। खास बात यह है कि स्वर्ण पदकों में भी महिलाओं का पलड़ा काफी भारी है।
विज्ञापन


किस खेल में भारत को मिले कौन से पदक
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 1 0 0 1
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
शूटिंग 2 8 4 14
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वॉश 0 2 1 3
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
वुशु 0 1 0 1
कुल 7 21 25 53

भारतीय महिला कबड्डी टीम स्वर्ण के साथ - फोटो : Twitter
पांच स्वर्ण बेटियों के नाम
 
  • भारत के सात स्वर्ण पदकों में से पांच महिला खिलाड़ियों या महिला टीमों ने जीते हैं। महिलाओं ने क्रिकेट, कबड्डी, शूटिंग, एथलेटिक्स और तीरंदाजी में देश को सोना दिलाया है।
  • भारत की महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद महिला कबड्डी टीम ने भी शीर्ष स्थान हासिल किया। शूटिंग में नीरू धांडा ने महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीता।
  • एथलेटिक्स में महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सोने पर निशाना साधा।

इस तरह महिलाओं के नाम अकेले पांच स्वर्ण हैं। पुरुषों के खाते में पुरुष कबड्डी टीम का एक स्वर्ण है। एक स्वर्ण मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल टीम का है, जिसे इस गणना में अलग रखा गया है।

महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण के साथ - फोटो : Twitter
रजत में भी महिलाओं की मजबूत मौजूदगी
भारत के 21 रजत पदकों में से मिश्रित स्पर्धा को हटाने पर महिलाओं के खाते में नौ रजत आते हैं, जबकि पुरुषों ने 11 रजत जीते हैं।
 
  • महिलाओं के रजत पदकों में अंसी सोजन एडापिल्ली का लंबी कूद, इलावेनिल वालारिवन का 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत पदक, ईशा सिंह का 25 मीटर पिस्टल पदक शामिल है।
  • इसके अलावा भारतीय महिला टीमों ने 10 मीटर एयर राइफल टीम, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम और ट्रैप टीम स्पर्धाओं में रजत जीते हैं।
  • स्क्वैश में अनाहत सिंह और भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने भी रजत पदक जीता। वुशु में नाओरेम रोशिबिना देवी के नाम भी रजत रहा।
  • पुरुषों की ओर से गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर और 1500 मीटर में दो रजत पदक जीते। इसके अलावा सरवेश कुशारे, यशवीर सिंह, मुरली श्रीशंकर, सावन बरवाल और तजिंदरपाल सिंह तूर ने भी रजत जीते।
  • शूटिंग में पुरुषों ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में भी कई रजत पदक अपने नाम किए। स्क्वॉश में अभय सिंह ने पुरुष एकल में रजत जीता।

पृथिका, चिखिता और ज्योति ने तीरंदाजी में स्वर्ण दिलाया - फोटो : Twitter
कांस्य में बेटियों ने बनाया बड़ा अंतर
कांस्य पदकों में भारतीय महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले स्पष्ट बढ़त बनाई है। मिक्स्ड स्पर्धाओं को हटाने पर महिलाओं के खाते में 11 कांस्य पदक हैं, जबकि पुरुषों ने 10 कांस्य जीते हैं।
 
  • एथलेटिक्स में महिलाओं का योगदान खास तौर पर बड़ा रहा है। सीमा ने 10,000 मीटर, हरिता भद्रा ने 200 मीटर, पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर में कांस्य जीते हैं।
  • इसके अलावा प्राची ने 400 मीटर, विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़, पूजा ने हाई जंप, बारानिका एलंगोवन ने पोल वॉल्ट और मनप्रीत कौर ने शॉट पुट में कांस्य पदक जीता।
  • यानी अकेले इन महिला एथलीटों ने भारत की कांस्य पदक संख्या में बड़ा योगदान दिया है। इसके अलावा कुराश में पिंकी बलहारा, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल और शूटिंग की महिला स्कीट टीम ने भी कांस्य जीता।
  • पुरुषों के कांस्य पदकों में गुलवीर सिंह, तेजस्विन शंकर और रोहित यादव के एथलेटिक्स पदक शामिल हैं। पुरुष 4x400 मीटर रिले टीम ने भी कांस्य जीता।
  • बैडमिंटन पुरुष टीम, मुक्केबाजी में नरेंद्र बरवाल, रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान, शूटिंग में रुद्रांक्ष पाटिल और पुरुष स्कीट टीम ने भी कांस्य अपने नाम किया। सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा के खाते में भी कांस्य रहा।

नीरू ने ट्रैप में स्वर्ण जीता - फोटो : Twitter
मिक्स्ड पदकों को अलग रखने पर तस्वीर साफ
भारत के कुल 53 पदकों में कुछ पदक मिश्रित स्पर्धाओं से भी आए हैं। इनमें 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम का स्वर्ण, 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले का रजत और स्कीट मिक्स्ड टीम, 4x100 मीटर मिक्स्ड रिले, स्क्वॉश मिक्स्ड डबल्स और टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स के कांस्य शामिल हैं। इन सभी को महिला और पुरुषों की व्यक्तिगत गणना से अलग रखने पर 47 पदक बचते हैं। इन 47 पदकों में:
 
वर्ग स्वर्ण रजत कांस्य कुल
महिलाएं 5 9 11 25
पुरुष 1 11 10 22
कुल 6 20 21 47

इस आंकड़े में महिलाओं का कुल पदक योगदान पुरुषों से तीन ज्यादा है। स्वर्ण पदकों में अंतर और भी बड़ा है। महिलाओं के नाम पांच स्वर्ण हैं, जबकि पुरुषों ने एक स्वर्ण जीता है।

परिनाज-अनंतजीत - फोटो : Twitter
तीरंदाजी से एथलेटिक्स तक बेटियों की धमक
महिलाओं के इस प्रदर्शन में कई खेलों का योगदान रहा है। क्रिकेट और कबड्डी में महिला टीमों ने स्वर्ण जीता। एथलेटिक्स में महिला खिलाड़ियों ने स्वर्ण के साथ कई रजत और कांस्य पदक हासिल किए। शूटिंग में भी भारतीय महिलाओं ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में पदक जीते। तीरंदाजी में महिला कंपाउंड टीम का स्वर्ण भारत के लिए खास उपलब्धि रहा। यानी भारत की कुल पदक तालिका में भले ही अलग-अलग खेलों का योगदान हो, लेकिन महिला खिलाड़ियों ने लगभग हर स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

25 पदकों के साथ बेटियां आगे
एशियाड में भारत के अब तक के 53 पदकों में से छह पदक मिश्रित स्पर्धाओं से आए हैं। उन्हें अलग रखने पर महिलाओं के 25 और पुरुषों के 22 पदक हैं। इस तरह अब तक की पदक तालिका में भारतीय बेटियां पुरुषों से तीन कदम आगे हैं। खासकर स्वर्ण पदकों में महिलाओं का दबदबा बेहद स्पष्ट है, भारत के सात स्वर्ण में से पांच महिला खिलाड़ियों और महिला टीमों ने जीते हैं। एशियाड में भारत की पदक यात्रा अभी जारी है और बेटियों का यह प्रदर्शन भारतीय अभियान की सबसे खास तस्वीरों में से एक बनकर सामने आया है
विज्ञापन

कमलजीत ने सुरुचि के साथ 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड स्पर्धा में स्वर्ण जीता - फोटो : Twitter

भारत के स्वर्ण पदक विजेता

खिलाड़ी/टीम खेल स्पर्धा
भारत महिला टीम क्रिकेट महिला टीम
भारत पुरुष टीम कबड्डी पुरुष टीम
भारत महिला टीम कबड्डी महिला टीम
नीरू धांडा शूटिंग महिला ट्रैप व्यक्तिगत
भारत शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
भारत महिला टीम एथलेटिक्स 4x400 मीटर रिले
भारत महिला टीम तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम
 

भारत के रजत पदक विजेता

खिलाड़ी/टीम खेल स्पर्धा
गुलवीर सिंह एथलेटिक्स पुरुष 10,000 मीटर
गुलवीर सिंह एथलेटिक्स पुरुष 1500 मीटर
सरवेश कुशारे एथलेटिक्स पुरुष हाई जंप
यशवीर सिंह एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक
मुरली श्रीशंकर एथलेटिक्स पुरुष लंबी कूद
सावन बरवाल एथलेटिक्स पुरुष मैराथन
तजिंदरपाल सिंह तूर एथलेटिक्स पुरुष शॉट पुट
अंसी सोजन एडापिल्ली एथलेटिक्स महिला लंबी कूद
भारत एथलेटिक्स 4x400 मीटर मिश्रित रिले
हिमांशु धिल्लों शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत
भारत शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम
भारत शूटिंग पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम
भारत शूटिंग महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम
इलावेनिल वालारिवन शूटिंग महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत
भारत शूटिंग महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम
ईशा सिंह शूटिंग महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत
भारत शूटिंग महिला ट्रैप टीम
अभय सिंह स्क्वॉश पुरुष एकल
अनाहत सिंह स्क्वॉश महिला एकल
मीराबाई चानू भारोत्तोलन महिला 49 किग्रा
नाओरेम रोशिबिना देवी वुशु महिला 60 किग्रा


भारत के कांस्य पदक विजेता

खिलाड़ी/टीम खेल स्पर्धा
गुलवीर सिंह एथलेटिक्स पुरुष 5000 मीटर
तेजस्विन शंकर एथलेटिक्स पुरुष डेकाथलॉन
रोहित यादव एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक
सीमा एथलेटिक्स महिला 10,000 मीटर
हरिता भद्रा एथलेटिक्स महिला 200 मीटर
पारुल चौधरी एथलेटिक्स महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज
प्राची एथलेटिक्स महिला 400 मीटर
विथ्या रामराज एथलेटिक्स महिला 400 मीटर बाधा दौड़
पारुल चौधरी एथलेटिक्स महिला 5000 मीटर
पूजा एथलेटिक्स महिला हाई जंप
बारानिका एलंगोवन एथलेटिक्स महिला पोल वॉल्ट
मनप्रीत कौर एथलेटिक्स महिला शॉट पुट
भारत पुरुष टीम एथलेटिक्स पुरुष 4x400 मीटर रिले
भारत एथलेटिक्स 4x100 मीटर मिश्रित रिले
भारत बैडमिंटन पुरुष टीम
पिंकी बलहारा कुराश महिला -78 किग्रा
सुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स महिला ट्रेडिशनल -60 किग्रा
सतनाम सिंह और सलमान खान रोइंग पुरुष डबल स्कल्स
रुद्रांक्ष पाटिल शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत
भारत शूटिंग पुरुष स्कीट टीम
भारत शूटिंग महिला स्कीट टीम
भारत शूटिंग स्कीट मिश्रित टीम
जय मीणा सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल
जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार स्क्वॉश मिश्रित युगल
मनुष शाह और दीया चिताले टेबल टेनिस मिश्रित युगल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें