भारतीय महिला कबड्डी टीम स्वर्ण के साथ
- फोटो : Twitter
पांच स्वर्ण बेटियों के नाम
- भारत के सात स्वर्ण पदकों में से पांच महिला खिलाड़ियों या महिला टीमों ने जीते हैं। महिलाओं ने क्रिकेट, कबड्डी, शूटिंग, एथलेटिक्स और तीरंदाजी में देश को सोना दिलाया है।
- भारत की महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद महिला कबड्डी टीम ने भी शीर्ष स्थान हासिल किया। शूटिंग में नीरू धांडा ने महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीता।
- एथलेटिक्स में महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सोने पर निशाना साधा।
इस तरह महिलाओं के नाम अकेले पांच स्वर्ण हैं। पुरुषों के खाते में पुरुष कबड्डी टीम का एक स्वर्ण है। एक स्वर्ण मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल टीम का है, जिसे इस गणना में अलग रखा गया है।
महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण के साथ
- फोटो : Twitter
रजत में भी महिलाओं की मजबूत मौजूदगी
भारत के 21 रजत पदकों में से मिश्रित स्पर्धा को हटाने पर महिलाओं के खाते में नौ रजत आते हैं, जबकि पुरुषों ने 11 रजत जीते हैं।
- महिलाओं के रजत पदकों में अंसी सोजन एडापिल्ली का लंबी कूद, इलावेनिल वालारिवन का 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत पदक, ईशा सिंह का 25 मीटर पिस्टल पदक शामिल है।
- इसके अलावा भारतीय महिला टीमों ने 10 मीटर एयर राइफल टीम, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम और ट्रैप टीम स्पर्धाओं में रजत जीते हैं।
- स्क्वैश में अनाहत सिंह और भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने भी रजत पदक जीता। वुशु में नाओरेम रोशिबिना देवी के नाम भी रजत रहा।
- पुरुषों की ओर से गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर और 1500 मीटर में दो रजत पदक जीते। इसके अलावा सरवेश कुशारे, यशवीर सिंह, मुरली श्रीशंकर, सावन बरवाल और तजिंदरपाल सिंह तूर ने भी रजत जीते।
- शूटिंग में पुरुषों ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में भी कई रजत पदक अपने नाम किए। स्क्वॉश में अभय सिंह ने पुरुष एकल में रजत जीता।
पृथिका, चिखिता और ज्योति ने तीरंदाजी में स्वर्ण दिलाया
- फोटो : Twitter
कांस्य में बेटियों ने बनाया बड़ा अंतर
कांस्य पदकों में भारतीय महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले स्पष्ट बढ़त बनाई है। मिक्स्ड स्पर्धाओं को हटाने पर महिलाओं के खाते में 11 कांस्य पदक हैं, जबकि पुरुषों ने 10 कांस्य जीते हैं।
- एथलेटिक्स में महिलाओं का योगदान खास तौर पर बड़ा रहा है। सीमा ने 10,000 मीटर, हरिता भद्रा ने 200 मीटर, पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर में कांस्य जीते हैं।
- इसके अलावा प्राची ने 400 मीटर, विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़, पूजा ने हाई जंप, बारानिका एलंगोवन ने पोल वॉल्ट और मनप्रीत कौर ने शॉट पुट में कांस्य पदक जीता।
- यानी अकेले इन महिला एथलीटों ने भारत की कांस्य पदक संख्या में बड़ा योगदान दिया है। इसके अलावा कुराश में पिंकी बलहारा, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल और शूटिंग की महिला स्कीट टीम ने भी कांस्य जीता।
- पुरुषों के कांस्य पदकों में गुलवीर सिंह, तेजस्विन शंकर और रोहित यादव के एथलेटिक्स पदक शामिल हैं। पुरुष 4x400 मीटर रिले टीम ने भी कांस्य जीता।
- बैडमिंटन पुरुष टीम, मुक्केबाजी में नरेंद्र बरवाल, रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान, शूटिंग में रुद्रांक्ष पाटिल और पुरुष स्कीट टीम ने भी कांस्य अपने नाम किया। सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा के खाते में भी कांस्य रहा।
नीरू ने ट्रैप में स्वर्ण जीता
- फोटो : Twitter
मिक्स्ड पदकों को अलग रखने पर तस्वीर साफ
भारत के कुल 53 पदकों में कुछ पदक मिश्रित स्पर्धाओं से भी आए हैं। इनमें 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम का स्वर्ण, 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले का रजत और स्कीट मिक्स्ड टीम, 4x100 मीटर मिक्स्ड रिले, स्क्वॉश मिक्स्ड डबल्स और टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स के कांस्य शामिल हैं। इन सभी को महिला और पुरुषों की व्यक्तिगत गणना से अलग रखने पर 47 पदक बचते हैं। इन 47 पदकों में:
| वर्ग |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल |
| महिलाएं |
5 |
9 |
11 |
25 |
| पुरुष |
1 |
11 |
10 |
22 |
| कुल |
6 |
20 |
21 |
47 |
इस आंकड़े में महिलाओं का कुल पदक योगदान पुरुषों से तीन ज्यादा है। स्वर्ण पदकों में अंतर और भी बड़ा है। महिलाओं के नाम पांच स्वर्ण हैं, जबकि पुरुषों ने एक स्वर्ण जीता है।
कमलजीत ने सुरुचि के साथ 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड स्पर्धा में स्वर्ण जीता
- फोटो : Twitter