जूडो के बाद कुराश और अब MMA में सुचिका
36 वर्षीय सुचिका तरियाल इस बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के 60 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगी। इससे पहले वह 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
बर्मिंघम में सुचिका पदक जीतने में सफल नहीं हो सकी थीं। इसके बाद 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में उन्होंने कुराश में भारतीय जर्सी पहनी। यहां भी उन्हें पदक नहीं मिला। अब उन्होंने एक बार फिर खेल बदला है और एमएमए के जरिए एशियाई खेलों में अपनी चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं।