एक अंक से जीता फाइनल
साहिल राजेश, कुशल दलाल और मणि रत्नम गणेश की भारतीय तिकड़ी ने चीन के खिलाफ फाइनल में शानदार जुझारूपन दिखाया। तीन राउंड यानी 18 शॉट के बाद भारत एक अंक से पीछे चल रहा था। तब चीन का स्कोर 179 और भारत का 178 था। इसके बाद आखिरी राउंड में भारतीय टीम ने मुकाबला पलट दिया।
आखिरी छह शॉट में चीन के एक तीरंदाज ने आठ अंक का निशाना लगाया। इसका फायदा भारत को मिला और भारतीय टीम एक अंक की बढ़त पर पहुंच गई। अंत में भारत ने 238 अंक बनाए, जबकि चीन 237 अंक ही हासिल कर सका। इस तरह भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
तीन इवेंट, तीनों में भारत का गोल्ड
भारत ने आज कंपाउंड तीरंदाजी के तीनों इवेंट में स्वर्ण जीता। सबसे पहले चिकिथा तानिपर्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराकर गोल्ड अपने नाम किया था। इसके बाद चिकिथा और साहिल जाधव की मिश्रित टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाया। पुरुष टीम ने भी चीन के खिलाफ फाइनल में जीत दर्ज कर तीरंदाजी में भारत का गोल्डन हैट्रिक पूरा कर दिया।
भारतीय तीरंदाजों का कमाल
- फोटो : PTI
पांच घंटे में चार स्वर्ण
भारत के लिए यह सुबह बेहद खास रही। तीरंदाजी में तीन स्वर्ण पदकों के अलावा भारतीय शूटिंग टीम ने भी मिक्स्ड ट्रैप में गोल्ड जीता। यानी करीब पांच घंटे के अंदर भारत के खाते में चार स्वर्ण पदक आ गए। शूटिंग में नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप में स्वर्ण जीता था। इसके बाद भारतीय तीरंदाजों ने कंपाउंड के तीनों इवेंट में सोना जीतकर कमाल कर दिया। इसके अलावा आज भारत के दो कांस्य भी मिले हैं। दोनों कांस्य मुक्केबाजी में आए हैं। प्रिया घंघस और कपिल पोखरिया ने कांस्य अपने नाम किया।
भारत के 59 पदक पूरे
पुरुष कंपाउंड टीम के स्वर्ण के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 59 हो गई है। भारत के खाते में अब 10 स्वर्ण, 21 रजत और 28 कांस्य पदक हैं। तीरंदाजी ने इस अभियान में भारत की पदक तालिका को तेजी से मजबूत किया है। बुधवार को कंपाउंड के तीनों इवेंट में गोल्ड जीतना भारतीय दल के लिए बड़ी उपलब्धि रही।
| खेल |
स्वर्ण |
रजत |
कांस्य |
कुल |
| तीरंदाजी |
3 |
0 |
0 |
3 |
| एथलेटिक्स |
1 |
9 |
14 |
24 |
| बैडमिंटन |
0 |
0 |
1 |
1 |
| मुक्केबाजी |
0 |
0 |
3 |
3 |
| क्रिकेट |
1 |
0 |
0 |
1 |
| कबड्डी |
2 |
0 |
0 |
2 |
| कुराश |
0 |
0 |
1 |
1 |
| मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स |
0 |
0 |
1 |
1 |
| रोइंग |
0 |
0 |
1 |
1 |
| शूटिंग |
3 |
8 |
4 |
15 |
| सॉफ्ट टेनिस |
0 |
0 |
1 |
1 |
| स्क्वॉश |
0 |
2 |
1 |
3 |
| टेबल टेनिस |
0 |
0 |
1 |
1 |
| भारोत्तोलन |
0 |
1 |
0 |
1 |
| वुशु |
0 |
1 |
0 |
1 |
| कुल |
10 |
21 |
28 |
59 |