फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: एशियाड में शूटिंग में बरसे पदक; भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता रजत

Mon, 21 Sep 2026 09:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने तीसरा पदक जीत लिया है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्राक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने की तिकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। शूटिंग में भारत का यह तीसरा पदक है। रुद्राक्ष और हिमांशु ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई।
विज्ञापन
भारत की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने की भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत की पदक संख्या तीन हो गई है और तीनों पदक शूटिंग में आए हैं। भारतीय टीम ने कुल 1890.1 अंक हासिल किए। चीन ने 1899.0 अंकों के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि दक्षिण कोरिया ने 1884.2 अंक के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
विज्ञापन


रुद्रांक्ष का शानदार प्रदर्शन
रुद्रांक्ष पाटिल ने 60 शॉट की क्वालिफिकेशन में 631.8 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहे। हिमांशु ढिल्लों ने 630 अंक के साथ सातवां स्थान हासिल किया, जबकि पार्थ माने ने 628.3 अंक जुटाए। रुद्रांक्ष के लिए यह 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में दूसरा एशियन गेम्स पदक है। इससे पहले उन्होंने हांग्जो एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था। रुद्रांक्ष और हिमांशु ने क्वालिफिकेशन में शीर्ष आठ में जगह बनाकर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

इलावेनिल ने भी जीते दो सिल्वर
इससे पहले एशियन गेम्स के शुरुआती दिन भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन ने दो सिल्वर मेडल जीते थे। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को सिल्वर दिलाने में योगदान दिया और इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी दूसरा स्थान हासिल किया। यह इलावेनिल का एशियन गेम्स में पहला व्यक्तिगत पदक था। उन्होंने जकार्ता 2018 में भी हिस्सा लिया था, लेकिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में जगह नहीं बना सकी थीं। इलावेनिल के नाम 253.6 का एशियाई रिकॉर्ड भी है, जो उन्होंने पिछले साल श्यामकेंट में एशियाई चैंपियनशिप जीतने के दौरान बनाया था। 2026 में नई दिल्ली में हुई एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने अपना महाद्वीपीय खिताब भी बरकरार रखा।
विज्ञापन


शूटिंग से आए भारत के तीनों पदक
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अब तक तीन सिल्वर मेडल जीते हैं और तीनों पदक शूटिंग से आए हैं। हांगझोउ में हुए 2023 एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक जीते थे। इनमें सात गोल्ड, नौ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें