क्विंसी के पास दो पदक जीतने का मौका
क्विंसी सबसे पहले महिला एकल के कांस्य पदक मुकाबले में जापान की युइना सकामोटो के खिलाफ उतरेंगी। यह मुकाबला सुबह 6:30 बजे शुरू होगा। इसके तुरंत बाद क्विंसी मिश्रित युगल में मोहम्मद अनस इमरान बेग के साथ कोर्ट पर उतरेंगी। भारतीय जोड़ी का सामना वियतनाम के होआंग मिन्ह तान गुयेन और जिया न्गी त्रिन्ह से होगा। यह मुकाबला सुबह सात बजे शुरू होगा। भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में इसी वियतनामी जोड़ी से हार गई थी। अब उसके पास कांस्य पदक के मुकाबले में वापसी करने का मौका होगा। यानी क्विम्सी के लिए रविवार सिर्फ एक मुकाबले का नहीं, बल्कि दो पदकों की संभावित दौड़ का दिन होगा।
शूटिंग में सुबह-सुबह पदक की उम्मीद
भारत की नजर शूटिंग पर भी होगी। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदार्सा के विनोद भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस स्पर्धा का व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन सुबह 6:15 बजे से शुरू होगा। इसी समय महिला टीम का पदक मुकाबला भी निर्धारित है। व्यक्तिगत स्पर्धा का फाइनल बाद में सुबह होगा। इस तरह दिन की शुरुआत ही भारत के लिए पदक की संभावनाओं के साथ होगी।
महिला क्रिकेट टीम की नजर फाइनल पर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी रविवार को अहम मुकाबले में उतरेगी। टी20 प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। मुकाबला सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम की नजर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। भारत एशियन गेम्स में 2022 में जीते स्वर्ण पदक को बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला उसके अभियान के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगा।
हॉकी में पुरुष और महिला टीमों का आगाज
भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों के लिए भी 20 सितंबर से एशियन गेम्स अभियान शुरू होगा। महिला टीम सुबह 7:30 बजे पूल बी के मुकाबले में उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी। इसके बाद पुरुष टीम सुबह 11:30 बजे पूल ए में इंडोनेशिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इस तरह हॉकी में भारत की दोनों टीमें अपने अभियान की शुरुआत एक ही दिन करेंगी।
टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी व्यस्त दिन
टेबल टेनिस में भारतीय महिला और पुरुष टीमें ग्रुप मुकाबलों में उतरेंगी। महिला टीम सुबह 6:30 बजे इंडोनेशिया से खेलेगी और दोपहर 12:30 बजे उसका सामना सिंगापुर से होगा। पुरुष टीम सुबह नौ बजे इंडोनेशिया और दोपहर तीन बजे ईरान के खिलाफ खेलेगी। बैडमिंटन में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले दौर में भारत का सामना कजाखस्तान से होगा। मुकाबला सुबह 11:30 बजे शुरू होगा।
वुशू में भी भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे
वुशू में अपर्णा महिलाओं के 52 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 में ईरान की सोघंद सिंकाईचेतान के खिलाफ खेलेंगी। यह मुकाबला पुरुष चांगक्वान फाइनल के बाद होगा। वहीं विक्रांत बलियान पुरुषों के 75 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 में ईरान के सोहेल मौसवी से भिड़ेंगे। पुरुष चांगक्वान फाइनल सुबह 5:30 बजे होगा और यह पदक स्पर्धा है।
20 सितंबर का भारत का पूरा शेड्यूल
| समय |
खेल |
मुकाबला/स्पर्धा |
भारतीय खिलाड़ी |
| 5:30 AM |
वुशू |
पुरुष चांगक्वान फाइनल |
— |
| इसके बाद |
वुशू |
महिला 52 किग्रा राउंड ऑफ 16 |
अपर्णा |
| इसके बाद |
वुशू |
पुरुष 75 किग्रा राउंड ऑफ 16 |
विक्रांत बलियान |
| 6:15 AM |
शूटिंग |
महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन |
इलावेनिल, सोनम, विदार्सा |
| 6:15 AM |
शूटिंग |
महिला टीम फाइनल |
भारत |
| 6:30 AM |
टेेकबॉल |
महिला एकल कांस्य पदक मुकाबला |
क्विम्सी बनाम युइना सकामोटो |
| 6:30 AM |
टेबल टेनिस |
महिला टीम ग्रुप एफ |
भारत बनाम इंडोनेशिया |
| 7:00 AM |
टेेकबॉल |
मिश्रित युगल कांस्य पदक मुकाबला |
क्विम्सी/अनस बनाम वियतनाम |
| 7:30 AM |
हॉकी |
महिला पूल बी |
भारत बनाम उज्बेकिस्तान |
| 9:00 AM |
टेबल टेनिस |
पुरुष टीम ग्रुप एफ |
भारत बनाम इंडोनेशिया |
| 10:30 AM |
क्रिकेट |
महिला टी20 सेमीफाइनल-2 |
बांग्लादेश बनाम भारत |
| 11:30 AM |
हॉकी |
पुरुष पूल ए |
भारत बनाम इंडोनेशिया |
| 11:30 AM |
बैडमिंटन |
महिला टीम पहला दौर |
कजाखस्तान बनाम भारत |
| 12:30 PM |
टेबल टेनिस |
महिला टीम ग्रुप एफ |
सिंगापुर बनाम भारत |
| 3:00 PM |
टेबल टेनिस |
पुरुष टीम ग्रुप एफ |
भारत बनाम ईरान |