फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड: सिंधू और उन्नति पर रहेंगी नजरें, अभय-अनाहत लगाएंगे गोल्ड पर दांव; आठवें दिन मनु भाकर भी लगाएंगी निशाना

Sat, 26 Sep 2026 09:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

एशियन गेम्स के आठवें दिन स्क्वाश में अभय सिंह और अनाहत सिंह स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगे, जबकि वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर और एथलेटिक्स में शैली सिंह, अनीमेश कुजूर व पारुल चौधरी जैसे खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। बैडमिंटन में पीवी सिंधू और उन्नति हुड्डा क्वार्टरफाइनल में चुनौती पेश करेंगी, वहीं शूटिंग, हॉकी, वॉलीबॉल और तीरंदाजी में भी भारतीय खिलाड़ी अहम मुकाबलों में उतरेंगे।
विज्ञापन
एशियन गेम्स आठवें दिन का कार्यक्रम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन यानी 27 सितंबर को भारत का अभियान कई खेलों में जारी रहेगा। भारतीय खिलाड़ियों के पास एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, स्क्वैश और बैडमिंटन समेत कई स्पर्धाओं में पदक जीतने का मौका होगा। स्क्वाश में अभय सिंह और अनाहत सिंह स्वर्ण पदक मुकाबले में उतरेंगे, जबकि एथलेटिक्स में शैली सिंह, अंसी सोजन, अनीमेश कुजूर और पारुल चौधरी जैसे खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी।
विज्ञापन

पदक मुकाबलों से शुरू होगा भारत का दिन
भारत का पहला पदक मुकाबला सुबह 4 बजे महिलाओं की मैराथन रेस वॉक फाइनल में होगा, जहां मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी चुनौती पेश करेंगी। इसके बाद सुबह 6 बजे हृदय छेड़ा और जय सूद ड्रेसाज व्यक्तिगत स्पर्धा में उतरेंगे। वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर सुबह 10 बजे महिलाओं के 69 किग्रा वर्ग में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

अनाहत सिंह - फोटो : IANS
स्क्वाश में अभय और अनाहत के पास स्वर्ण का मौका
स्क्वाश भारत के लिए दिन का बड़ा आकर्षण होगा। अभय सिंह दोपहर 12:30 बजे मलयेशिया के एनजी एइन यो के खिलाफ पुरुष एकल स्वर्ण पदक मुकाबला खेलेंगे। इसके बाद अनाहत सिंह दोपहर 1:30 बजे मलयेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम के खिलाफ महिला एकल के स्वर्ण पदक मैच में उतरेंगी।

एथलेटिक्स में कई फाइनल पर नजर
एथलेटिक्स में शैली सिंह और अंसी सोजन महिलाओं की लॉन्ग जंप फाइनल में दोपहर 3:35 बजे उतरेंगी। इसके बाद हरिता भद्रा और उन्नति बोलैंड महिलाओं की 200 मीटर फाइनल में 3:55 बजे, जबकि अनिमेश कुजूर पुरुष 200 मीटर फाइनल में 4:05 बजे उतरेंगे। सर्वेश कुशारे और जे आदर्श राम पुरुष हाई जंप फाइनल में 4:15 बजे चुनौती पेश करेंगे। शाम को नंदिनी कोंगन महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ पदक स्पर्धा में उतरेंगी। वहीं पारुल चौधरी और अंकिता महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में शाम 5:52 बजे दौड़ेंगी।

पीवी सिंधू - फोटो : IANS
बैडमिंटन में पीवी सिंधू और उन्नति पर नजर
बैडमिंटन के क्वार्टरफाइनल में भी भारतीय खिलाड़ियों का अभियान जारी रहेगा। त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी सुबह 6 बजे मलयेशिया की पेयर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन के खिलाफ खेलेगी। ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो सुबह 6:10 बजे चीन की जोड़ी के सामने होंगे। महिला एकल में पीवी सिंधू सुबह 9:30 बजे क्वार्टरफाइनल में उतरेंगी, जबकि उन्नति हुड्डा का मुकाबला जापान की अकाने यामागुची से होगा।

मनु भाकर - फोटो : Twitter
शूटिंग में मनु भाकर सहित छह निशानेबाज
शूटिंग में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत सुबह 6:10 बजे महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल की व्यक्तिगत और टीम प्रिसिजन क्वालीफिकेशन में उतरेंगी। वहीं पुरुष ट्रैप में अहवर रिजवी, कायनान चेनाई और शपथ भारद्वाज, जबकि महिला ट्रैप में मनीषा कीर, आशिमा अहलावत और नीरू सुबह 6:30 बजे से अपनी चुनौती शुरू करेंगी।

हॉकी और वॉलीबॉल में भी मुकाबले
भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम दोपहर 12:30 बजे वियतनाम के खिलाफ पूल सी मुकाबला खेलेगी। इसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम शाम 3:30 बजे सिंगापुर के खिलाफ पूल मैच में उतरेगी।
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: भारत का पूरा कार्यक्रम (27 सितंबर)

समय खेल इवेंट / मुकाबला भारतीय खिलाड़ी / टीम
4:00 AM एथलेटिक्स महिला मैराथन रेस वॉक, पदक स्पर्धा मंजू रानी, प्रियंका गोस्वामी
4:45 AM से तीरंदाजी रिकर्व, कंपाउंड और मिक्स्ड टीम राउंड ऑफ-16 से क्वार्टरफाइनल भारत
4:54 AM से सर्फिंग पुरुष और महिला शॉर्टबोर्ड हीट्स कमली प्रकाश, शुगर शांति गेयन, शिवराज बाबू
5:30 AM सेपकटकरॉ महिला डबल्स ग्रुप बी भारत बनाम दक्षिण कोरिया
6:00 AM बैडमिंटन महिला डबल्स क्वार्टरफाइनल त्रीसा जॉली, गायत्री गोपीचंद बनाम पर्ली टैन, थिनाह मुरलीधरन
6:00 AM घुड़सवारी ड्रेसाज इंडिविजुअल हृदय छेड़ा
6:00 AM घुड़सवारी ड्रेसाज इंडिविजुअल जय सूद
6:10 AM शूटिंग महिला 25 मीटर पिस्टल इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन प्रिसीजन और टीम प्रिसीजन मनु भाकर, ईशा सिंह, राही सरनोबत
6:10 AM से बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल ध्रुव कपिला, तनिषा क्रास्टो बनाम फेंग यान झे, हुआंग डोंगपिंग
6:30 AM शूटिंग पुरुष ट्रैप इंडिविजुअल और टीम क्वालिफिकेशन, दिन-1 अहवर रिजवी, कायनान चेनाई, शपथ भारद्वाज
6:30 AM शूटिंग महिला ट्रैप इंडिविजुअल और टीम क्वालिफिकेशन, दिन-1 मनीषा कीर, आशिमा अहलावत, नीरू
7:38 AM एथलेटिक्स पुरुष डेकाथलॉन 110 मीटर हर्डल्स हीट्स तेजस्विन शंकर, थौफीक नौशाद
8:10 AM एथलेटिक्स पुरुष डेकाथलॉन डिस्कस थ्रो तेजस्विन शंकर, थौफीक नौशाद
8:35 AM एथलेटिक्स पुरुष 400 मीटर हर्डल्स हीट्स संतोष कुमार तमिलारासन, यशस पालाक्षा
9:05 AM एथलेटिक्स महिला 400 मीटर हर्डल्स हीट्स विथ्या रामराज
9:10 AM एथलेटिक्स पुरुष लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन श्रीशंकर मुरली, डेविड सोलोमन
9:10 AM एथलेटिक्स पुरुष लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन ग्रुप ए डेविड सोलोमन पट्टुराज
9:13 AM एथलेटिक्स महिला 400 मीटर हर्डल्स अनु राघवन
9:20 AM से फेंसिंग महिला सेबर राउंड ऑफ-16 भारत बनाम इंडोनेशिया - भावना देवी, श्रेया गुप्ता
9:30 AM बैडमिंटन महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल पीवी सिंधू
9:30 AM बैडमिंटन महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल उन्नति हुड्डा बनाम अकाने यामागुची
9:30 AM से सेलिंग पुरुष स्किफ/49er प्रिंस नोबल, मनु फ्रांसिस
9:40 AM से सेलिंग महिला स्किफ/49er FX हर्षिता तोमर, शीतल वर्मा
9:45 AM बॉक्सिंग पुरुष 80 किग्रा क्वार्टरफाइनल अंकुश बनाम नेक्रूज सलीमोव
9:50 AM एथलेटिक्स पुरुष डेकाथलॉन पोल वॉल्ट तेजस्विन शंकर, थौफीक नौशाद
10:00 AM वेटलिफ्टिंग महिला 69 किग्रा, पदक स्पर्धा हरजिंदर कौर
11:30 AM सेपकटकरॉ महिला डबल्स ग्रुप बी भारत बनाम फिलीपींस
12:30 PM स्क्वाश पुरुष सिंगल्स गोल्ड मेडल मैच अभय सिंह बनाम एनग ईन यो
12:30 PM वॉलीबॉल पुरुष पूल सी भारत बनाम वियतनाम
1:30 PM स्क्वाश महिला सिंगल्स गोल्ड मेडल मैच अनाहत सिंह बनाम सिवासंगरी सुब्रमणियम
2:00 PM बॉक्सिंग महिला 65 किग्रा क्वार्टरफाइनल परवीन बनाम नवबाखोर खामिदोवा
2:45 PM बॉक्सिंग पुरुष 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल सचिन सिवाच बनाम शुनसुके कितामोटो
3:30 PM हॉकी महिला पूल मैच भारत बनाम सिंगापुर
3:35 PM एथलेटिक्स पुरुष डेकाथलॉन जैवलिन थ्रो तेजस्विन शंकर, थौफीक नौशाद
3:35 PM एथलेटिक्स महिला लॉन्ग जंप फाइनल, पदक स्पर्धा शैली सिंह, एंसी सोजन
3:45 PM बॉक्सिंग पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टरफाइनल नरेंद्र बनाम अदथापोंग सेंगटेप
3:55 PM एथलेटिक्स महिला 200 मीटर फाइनल, पदक स्पर्धा हरिता भद्रा, उन्नति बोलैंड
4:05 PM एथलेटिक्स पुरुष 200 मीटर फाइनल, पदक स्पर्धा अनिमेष कुजूर
4:15 PM एथलेटिक्स पुरुष हाई जंप फाइनल, पदक स्पर्धा सर्वेश कुशारे, जे आदर्श राम
4:53 PM एथलेटिक्स महिला 100 मीटर हर्डल्स, पदक स्पर्धा नंदिनी कोंगन
5:00 PM एथलेटिक्स पुरुष 800 मीटर हीट्स मोहम्मद अफजल, कृष्ण कुमार
5:40 PM एथलेटिक्स पुरुष डेकाथलॉन 1500 मीटर तेजस्विन शंकर, थौफीक नौशाद
5:52 PM एथलेटिक्स महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल, पदक स्पर्धा पारुल चौधरी, अंकिता
6:15 PM एथलेटिक्स महिला 4x100 मीटर रिले हीट्स भारत
6:30 PM से कुराश महिला 57 किग्रा और पुरुष +90 किग्रा राउंड ऑफ-32 से फाइनल संगीता, भारती, यश कुमार चौहान, विशाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें