फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड: पदक पर निशाना लगाएंगे ऐश्वर्य-रुद्रांक्ष, एथलेटिक्स में भी चार फाइनल; भारत का छठे दिन का कार्यक्रम

Thu, 24 Sep 2026 08:37 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

एशियन गेम्स के छठे दिन भारत के पास शूटिंग, कैनो स्प्रिंट, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स में सात पदक मुकाबले होंगे, जिसमें ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और गुलवीर सिंह जैसे खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम जापान से भिड़ेगी, जबकि स्क्वैश और टेबल टेनिस में भी कई अहम मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
एशियन गेम्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 25 सितंबर यानी छठा दिन पदकों के लिहाज से अहम रहने वाला है। भारत के सामने शूटिंग, कैनो स्प्रिंट, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स में सात पक्के पदक मुकाबले होंगे। शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम फाइनल में उतरेंगे, जबकि एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह, मनप्रीत कौर समेत भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी।
विज्ञापन

शूटिंग से शुरू होगा भारत का पदक अभियान
भारत का पहला पक्का पदक मुकाबला सुबह 7:15 पर शूटिंग में होगा। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के टीम फाइनल में उतरेंगे। इससे पहले कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन में चुनौती पेश करेंगे।

कैनो स्प्रिंट में भी पदक का मौका
सुबह 8:10 पर कैनो स्प्रिंट में भारत की नजर पदक पर होगी। धनमंजुरी देवी ख्वैराकपाम, पूजा, सोनिया देवी फाइरेम्बम और पार्वती गीता महिला कयाक फोर 500 मीटर फाइनल-ए में उतरेंगी। इससे पहले पुरुष कयाक डबल और महिला कैनो डबल के सेमीफाइनल होंगे।

हॉकी टीम जापान से भिड़ेगी
भारतीय महिला हॉकी टीम भी छठे दिन मैदान में उतरेगी। पूल-बी के मुकाबले में भारत का सामना जापान से होगा। यह मुकाबला सुबह 7:30 से खेला जाएगा।

स्क्वैश में क्वार्टर फाइनल मुकाबले
स्क्वैश में भारत के लिए दिन खास रहने वाला है। अभय सिंह पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जापान के रयूनोसुके त्सुकुए से भिड़ेंगे, जबकि महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना के बीच ऑल-इंडियन क्वार्टर फाइनल होगा। वीर चोत्रानी भी पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान के खिलाफ उतरेंगे।

टेबल टेनिस में कई मुकाबले
टेबल टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ियों का व्यस्त कार्यक्रम है। मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में मनुष शाह-दिया चिताले और हरमीत देसाई-यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ियां उतरेंगी। इसके अलावा पुरुष और महिला सिंगल्स तथा डबल्स में भी भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।

भारोत्तोलन और एथलेटिक्स में पदक पर नजर
दोपहर 1:30 पर सेराम निरुपमा देवी महिलाओं के 61 किग्रा ग्रुप-ए फाइनल में उतरेंगी। इसके बाद एथलेटिक्स में मनप्रीत कौर और कृष्णा जयशंकर मेनन महिला शॉट पुट फाइनल, सिंधुश्री गणेशा और बारानिका इलांगोवन महिला पोल वॉल्ट फाइनल में उतरेंगी। गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर और दमनीत सिंह-प्रवीण कुमार पुरुष हैमर थ्रो फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: भारत का पूरा कार्यक्रम (25 सितंबर)

समय (IST) खेल मुकाबला/इवेंट भारतीय खिलाड़ी
4:16 AM सर्फिंग महिला शॉर्टबोर्ड राउंड-1 हीट-3 शुगर शांति गेयन
5:02 AM सर्फिंग महिला शॉर्टबोर्ड राउंड-1 हीट-5 कमाली प्रकाश
6:00 AM फेंसिंग पुरुष फॉइल टीम, टेबल ऑफ-16 भारत बनाम हांगकांग
6:15 AM शूटिंग 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन कमलजीत, सुरूचि इंदर सिंह
6:30 AM एथलेटिक्स महिला हेप्टाथलॉन लॉन्ग जंप अनामिका कोझिनजापरंबिल, पूजा
6:30 AM कैनो स्प्रिंट पुरुष कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल प्रसन्ना कुमार चेम्पाडियिल सत्यप्रकाश, प्रोहित बराई
6:30 AM टेबल टेनिस मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल मनुष शाह, दिया चिताले बनाम हांगकांग
6:30 AM टेबल टेनिस मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल हरमीत देसाई, यशस्विनी घोरपड़े बनाम चीन
6:40 AM तैराकी पुरुष 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट-3 दानुश सुरेश
6:50 AM कैनो स्प्रिंट महिला कैनो डबल 500 मीटर सेमीफाइनल मेघा प्रदीप, नेहा देवी लेइचोनबाम
6:58 AM तैराकी पुरुष 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट-1 ऋषभ दास
7:00 AM फेंसिंग महिला एपी टीम, टेबल ऑफ-16 भारत बनाम उज्बेकिस्तान
7:00 AM स्क्वैश मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल जोशना चिनप्पा, वेलावन सेंथिलकुमार
7:06 AM तैराकी पुरुष 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट-3 उत्कर्ष पाटिल
7:10 AM तैराकी पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट-1 दक्षन शशिकुमार
7:15 AM शूटिंग पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, नीरज कुमार
7:20 AM सर्फिंग पुरुष शॉर्टबोर्ड राउंड-1 हीट-3 किशोर कुमार अनबराशु
7:22 AM तैराकी पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट-3 अनीश सुनील
7:30 AM हॉकी महिला पूल-बी जापान बनाम भारत
7:30 AM टेबल टेनिस पुरुष डबल्स राउंड-2 हरमीत देसाई, साथियान ज्ञानशेखरन
7:36 AM तैराकी पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट-3 साजन प्रकाश
7:55 AM एथलेटिक्स महिला हेप्टाथलॉन जैवलिन थ्रो अनामिका कोझिनजापरंबिल, पूजा
7:55 AM ई-स्पोर्ट्स पोकेमॉन यूनाइट, ग्रुप-सी भारत बनाम दक्षिण कोरिया
8:10 AM कैनो स्प्रिंट महिला कयाक फोर 500 मीटर फाइनल-ए धनमंजुरी देवी ख्वैराकपाम, पूजा, सोनिया देवी फाइरेम्बम, पार्वती गीता
8:15 AM टेबल टेनिस पुरुष डबल्स राउंड-2 मानव ठक्कर, मनुष शाह बनाम जापान
9:00 AM टेबल टेनिस महिला सिंगल्स राउंड-2 यशस्विनी घोरपड़े बनाम हेंद जाजा
9:15 AM सर्फिंग पुरुष शॉर्टबोर्ड राउंड-1 हीट-8 सिवाराज बाबू
9:15 AM स्क्वैश पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल अभय सिंह बनाम रयूनोसुके त्सुकुए
9:45 AM टेबल टेनिस महिला सिंगल्स राउंड-2 सृजा अकुला बनाम प्योन सोंग ग्योंग
10:00 AM स्क्वैश महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल अनाहत सिंह बनाम तन्वी खन्ना
10:15 AM बॉक्सिंग पुरुष 60 किग्रा, राउंड ऑफ-16 सचिन
10:30 AM टेबल टेनिस पुरुष सिंगल्स राउंड-2 मानव ठक्कर बनाम यू ताए रयोंग
10:45 AM स्क्वैश पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल वीर चोत्रानी बनाम मुहम्मद इरफान
11:15 AM टेबल टेनिस पुरुष सिंगल्स राउंड-2 मनुष शाह बनाम बेन्यामिन फराजी
12:00 PM टेबल टेनिस महिला डबल्स राउंड-3 सृजा अकुला, सिंड्रेला दास बनाम चीन
12:45 PM टेबल टेनिस महिला डबल्स राउंड-3 यशस्विनी घोरपड़े, दिया चिताले बनाम चीन
1:30 PM भारोत्तोलन महिला 61 किग्रा ग्रुप-ए फाइनल सेराम निरुपमा देवी
2:15 PM बॉक्सिंग महिला 54 किग्रा, राउंड ऑफ-16 प्रीति
3:35 PM एथलेटिक्स महिला शॉट पुट फाइनल मनप्रीत कौर, कृष्णा जयशंकर मेनन
4:33 PM एथलेटिक्स महिला पोल वॉल्ट फाइनल सिंधुश्री गणेशा, बारानिका इलांगोवन
5:02 PM एथलेटिक्स पुरुष 10,000 मीटर फाइनल गुलवीर सिंह
5:10 PM एथलेटिक्स पुरुष हैमर थ्रो फाइनल दमनीत सिंह, प्रवीण कुमार
5:53 PM एथलेटिक्स महिला 400 मीटर राउंड-1 हीट-2 किरण
6:01 PM एथलेटिक्स महिला 400 मीटर राउंड-1 हीट-3 प्राची
6:21 PM एथलेटिक्स पुरुष 400 मीटर राउंड-1 हीट-2 विशाल कायलविजी थेन्नारासु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें