फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या खत्म होगा स्वर्ण पदक का इंतजार?: महिला क्रिकेट टीम से आस, जानें एशियाड में भारत का तीसरे दिन का कार्यक्रम

Mon, 21 Sep 2026 07:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया

सार

Asian Games Day 3 Schedule: भारत ने एशियन गेम्स के दूसरे दिन भी पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। लेकिन अब तक देश को एक भी स्वर्ण नहीं मिला है। भारत का ये इंतजार मंगलवार को खत्म हो सकता है। आइए जानते हैं भारत का तीसरे दिन का कार्यक्रम...
विज्ञापन
एशियन गेम्स - फोटो : ANI/IANS/BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शुरुआती दो दिनों में पदक जीते। भारत ने सोमवार को दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। भारतीय दल ने अब तक कुल छह पदक अपने नाम किए हैं, लेकिन स्वर्ण लाने का इंतजार अब भी जारी है। एशियाड के तीसरे दिन ये इंतजार खत्म हो सकता है क्योंकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में उतरेगी। भारत के सामने श्रीलंका की चुनौती होगी। वहीं, निशानेबाजी पर भी एक बार फिर नजर होगी। अब तक पांच पदक निशानेबाजी में आए हैं, लेकिन भारतीय निशानेबाज स्वर्ण पर निशाना नहीं लगा पाए हैं। आइए जानते हैं एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत का पूरा कार्यक्रम...
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण से एक कदम दूर क्रिकेट टीम
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरी है। भारत का एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट में दबदबा बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन मंगलवार को होने वाले फाइनल में जुझारू श्रीलंका की टीम गत चैंपियन को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने जापान और बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई है। मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतने पर भारत क्षेत्र में अपनी बादशाहत और मजबूत करेगा।

एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत का कार्यक्रम
समय (IST) खेल स्पर्धा/ दौर खिलाड़ी/ प्रतिद्वंद्वी
05:30 AM सेपकटकरा  पुरुष टीम रेगु, ग्रुप बी भारत बनाम मलयेशिया
05:30 AM सॉफ्ट टेनिस महिला एकल, ग्रुप डी आध्या तिवारी बनाम अलिशा जीग्लर, थाईलैंड
06:00 AM बैडमिंटन महिला टीम क्वार्टर फाइनल भारत बनाम जापान
06:15 AM शूटिंग 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन इलावेनिल वलारिवन, पार्थ राकेश माने
06:29 AM वुशु महिलाओं की नानक्वान और नांदाओ फाइनल लांगलेन्तोम्बी देवी हांजाबम
06:30 AM शूटिंग पुरुषों की स्कीट व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन, दिन 2; टीम फाइनल मैराज अहमद खान, अनंत जीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल
06:30 AM शूटिंग महिलाओं की स्कीट व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन, दिन 2; टीम फाइनल परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों, महेश्वरी चौहान
06:30 AM टेबल टेनिस महिला टीम, राउंड 1 भारत बनाम थाईलैंड
07:00 AM सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल, ग्रुप डी जय मीना बनाम हुसैन अराइन, पाकिस्तान
07:15 AM कबड्डी पुरुष टीम, ग्रुप ए भारत बनाम दक्षिण कोरिया
07:29 AM तैराकी पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल, फाइनल बी आर्यन नेहरा
07:35 AM कराटे पुरुषों की कुसुते 84 किग्रा सेमीफाइनल चेतन भट्ट
07:50 AM कराटे पुरुषों की कुसुते 84 किग्रा पदक मुकाबला चेतन भट्ट (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
08:05 AM तैराकी पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले, हीट 2 भारत
08:25 AM शूटिंग 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल इलावेनिल वलारिवन, पार्थ राकेश माने (क्वालिफाई करने पर)
08:30 AM मुक्केबाजी महिला 51 किग्रा शुरुआती दौर साक्षी बनाम एइरा विलेगास, फिलीपींस
09:20 AM कराटे महिलाओं की कुसुते 55 किग्रा, राउंड ऑफ 16 अलिशा बनाम कोक इस्त्रि अगुंग सानिस्त्यारानी, इंडोनेशिया
09:30 AM सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल, ग्रुप सी आर्यन ठाकुर बनाम बोल्द-एर्डेने अल्टांगेरेल, मंगोलिया
09:30 AM कराटे महिलाओं की कुसुते 55 किग्रा शुरुआती दौर अलिशा
10:30 AM क्रिकेट महिलाओं का स्वर्ण पदक मैच भारत बनाम श्रीलंका
10:30 AM सॉफ्ट टेनिस महिला एकल, ग्रुप डी आध्या तिवारी बनाम कायनात शलवानी, पाकिस्तान
11:30 AM बैडमिंटन पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल भारत बनाम जापान
11:59 AM वुशु महिलाओं की नानक्वान और नांदाओ फाइनल लांगलेन्तोम्बी देवी हांजाबम
12:00 PM सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल, ग्रुप सी आर्यन ठाकुर बनाम पो-यी चेन, चीनी ताइपे
12:40 PM कराटे पुरुषों की कुसुते 84 किग्रा फाइनल चेतन भट्ट (क्वालिफाई करने पर)
12:50 PM कराटे महिलाओं की कुसुते 55 किग्रा फाइनल अलिशा (क्वालिफाई करने पर)
13:30 PM मुक्केबाजी पुरुष 55 किग्रा शुरुआती दौर जादुमणि सिंह मन्देम्बम बनाम चंद्र बहादुर थापा, नेपाल
14:55 PM तैराकी पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले फाइनल भारत (क्वालिफाई करने पर)
15:30 PM हॉकी पुरुष पूल ए भारत बनाम श्रीलंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें