फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड: साबले, गुलवीर और बॉक्सिंग के तीन सेमीफाइनल पर नजरें, शूटिंग में भी पदक की आस; जानिए भारत का कार्यक्रम

Mon, 28 Sep 2026 08:55 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

Asian Games Day 10 Schedule: एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत के कई खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। एथलेटिक्स में अविनाश साबले, गुलवीर सिंह और मोहम्मद अफसल पदक की दौड़ में होंगे, जबकि बॉक्सिंग में परवीन, अंकुश पंघाल और नरेंद्र सेमीफाइनल खेलेंगे। शूटिंग के ट्रैप इवेंट, ट्रैक साइकिलिंग और अन्य खेलों में भी भारत के पास पदक जीतने के मौके होंगे।
विज्ञापन
अविनाश साबले, गुलवीर सिंह और अंकुश पंघाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन यानी 29 सितंबर को भारत का अभियान 12 खेलों में जारी रहेगा। भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, शूटिंग, बॉक्सिंग, आर्चरी, टेनिस, स्क्वाश, वॉलीबॉल, सेलिंग, कुराश, सर्फिंग, ट्रैक साइकिलिंग में चुनौती पेश करेंगे। भारत के लिए एथलेटिक्स, शूटिंग और बॉक्सिंग में पदक जीतने के कई मौके होंगे। 
विज्ञापन

एथलेटिक्स में कई पदक मुकाबलों पर नजर
एथलेटिक्स में भारत का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार दोपहर 2:50 बजे पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल में उतरेंगे। इसके बाद पूजा और सुप्रिया बसवराजु 3:35 बजे महिला हाई जंप फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। महिला हैमर थ्रो फाइनल में अनुष्का यादव और तान्या चौधरी शाम 4:05 बजे उतरेंगी। इसके बाद महिला 800 मीटर फाइनल में गौथमी जयरामन और पूजा, जबकि पुरुष 800 मीटर फाइनल में मोहम्मद अफसल हिस्सा लेंगे। पुरुष 5000 मीटर फाइनल में गुलवीर सिंह और अविनाश साबले शाम 4:45 बजे पदक के लिए दौड़ेंगे। दिन के अंत में भारत मिश्रित 4x100 मीटर, महिला 4x400 मीटर और पुरुष 4x400 मीटर रिले के फाइनल में भी चुनौती पेश करेगा।

शूटिंग में ट्रैप में पदक की उम्मीद
शूटिंग में शपथ भारद्वाज, कायनान चेनाई और अहवर रिजवी सुबह 6:30 बजे पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में उतरेंगे। इसी समय नीरू, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत महिला ट्रैप में चुनौती पेश करेंगी। महिला ट्रैप का व्यक्तिगत फाइनल सुबह 10:30 बजे होगा, जिसमें भारतीय निशानेबाज क्वालिफाई करने पर उतरेंगी। पुरुष ट्रैप का व्यक्तिगत फाइनल दोपहर 12 बजे निर्धारित है।

बॉक्सिंग में तीन सेमीफाइनल
बॉक्सिंग में भारत के तीन खिलाड़ी पदक मुकाबलों में उतरेंगे। परवीन महिला 65 किग्रा सेमीफाइनल में सुबह 10:15 बजे चीन की ली शू से भिड़ेंगी। पुरुष 80 किग्रा सेमीफाइनल में अंकुश पंघाल का सामना सुबह 11 बजे उज्बेकिस्तान के फजलिद्दीन एर्किनबोएव से होगा। इसके बाद पुरुष +90 किग्रा सेमीफाइनल में नरेंद्र सुबह 11:30 बजे कजाखस्तान के ऐबेक ओरलबाय के खिलाफ उतरेंगे।

आर्चरी, टेनिस और स्क्वाश में भी भारतीय चुनौती
  • आर्चरी में धीरज बोम्मादेवरा और नीरज चौहान सुबह 5:30 बजे पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड में हिस्सा लेंगे। महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में कीर्ति और कुमकुम मोहोड सुबह 9:45 बजे उतरेंगी।
  • टेनिस में धक्षिणेश्वर सुरेश सुबह 10 बजे पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में इंडोनेशिया के गुनावान त्रिस्मुवंतरा से भिड़ेंगे। सुमित नागल का मुकाबला दक्षिण कोरिया के होंग सियोंगचान से दोपहर 12:30 बजे से पहले शुरू नहीं होगा। पुरुष डबल्स में युकी भांबरी/धक्षिणेश्वर सुरेश और अनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन श्रीराम बालाजी की जोड़ियां भी दूसरे दौर में उतरेंगी।
  • स्क्वाश में भारतीय महिला टीम सुबह 6:30 बजे पूल सी में ईरान से भिड़ेगी।
  • वहीं पुरुष वॉलीबॉल टीम दोपहर 12:30 बजे पूल सी के मुकाबले में कतर का सामना करेगी।

ट्रैक साइकिलिंग और अन्य खेलों में भी मुकाबले
ट्रैक साइकिलिंग में महिला टीम स्प्रिंट के क्वालिफिकेशन, हीट्स और मेडल रेस सुबह 6:30 बजे से होंगी। पुरुष टीम स्प्रिंट की शुरुआत 6:38 बजे होगी। महिला टीम परस्यूट में हर्षिता झाकर, पूजा दानोल, मीनाक्षी और स्वस्ति सिंह सुबह 7:12 बजे से उतरेंगी।

कुराश में विपिन कुमार सुबह 6:24 बजे पुरुष 66 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में उतरेंगे। कैनो स्लालम में हितेश केवट, प्रद्युम्न सिंह राठौड़, पल्लवी जगताप, रीना सेन और शिखा चौहान सुबह 7 बजे से हीट्स में हिस्सा लेंगे। सर्फिंग में किशोर कुमार अनबरासु सुबह 4:54 बजे पुरुष शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस के टोबी एस्पेजोन से भिड़ेंगे। सेलिंग में विष्णु सरवनन सुबह 10 बजे पुरुष डिंगी क्वालिफिकेशन सीरीज की तीसरी रेस में उतरेंगे।
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: भारत का पूरा कार्यक्रम (29 सितंबर)

समय खेल इवेंट / मुकाबला भारतीय खिलाड़ी / टीम
4:54 AM सर्फिंग पुरुष शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनल किशोर कुमार अनबरासु बनाम टोबी एस्पेजोन
5:30 AM आर्चरी पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान
6:24 AM कुराश पुरुष 66 किग्रा राउंड ऑफ 16 विपिन कुमार
6:30 AM शूटिंग पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल शपथ भारद्वाज, कायनान चेनाई, अहवर रिजवी
6:30 AM शूटिंग महिला ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल नीरू, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत
6:30 AM स्क्वैश महिला टीम, पूल C भारत बनाम ईरान
6:30 AM ट्रैक साइकिलिंग महिला टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन, हीट्स और मेडल रेस सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगास्वामी चिक्का, त्रियाशा पॉल
6:38 AM ट्रैक साइकिलिंग पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन, हीट्स और मेडल रेस रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह, जेम्श सिंह
7:00 AM onwards कैनो स्लालम पुरुष कयाक सिंगल हीट्स हितेश केवट, प्रद्युम्न सिंह राठौड़
7:00 AM onwards कैनो स्लालम महिला कैनो सिंगल हीट्स पल्लवी जगताप, रीना सेन
7:00 AM onwards कैनो स्लालम महिला कयाक सिंगल हीट्स शिखा चौहान
7:12 AM ट्रैक साइकिलिंग महिला टीम परस्यूट हर्षिता झाकर, पूजा दानोल, मीनाक्षी, स्वस्ति सिंह
9:45 AM आर्चरी महिला रिकर्व व्यक्तिगत कीर्ति, कुमकुम मोहोड
10:00 AM टेनिस पुरुष सिंगल्स, दूसरा दौर धक्षिणेश्वर सुरेश बनाम गुनावान त्रिस्मुवंतरा
10:00 AM सेलिंग पुरुष डिंगी क्वालिफिकेशन सीरीज, रेस 3 विष्णु सरवनन
10:15 AM बॉक्सिंग महिला 65 किग्रा सेमीफाइनल परवीन बनाम ली शू
10:30 AM शूटिंग महिला ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल भारतीय खिलाड़ी, क्वालिफाई करने पर
11:00 AM बॉक्सिंग पुरुष 80 किग्रा सेमीफाइनल अंकुश पंघाल बनाम फजलिद्दीन एर्किनबोएव
11:30 AM बॉक्सिंग पुरुष +90 किग्रा सेमीफाइनल नरेंद्र बनाम ऐबेक ओरलबाय
12:00 PM शूटिंग पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल भारतीय खिलाड़ी, क्वालिफाई करने पर
12:30 PM से पहले नहीं टेनिस पुरुष सिंगल्स, दूसरा दौर सुमित नागल बनाम होंग सियोंगचान
12:30 PM से पहले नहीं टेनिस पुरुष डबल्स, दूसरा दौर युकी भांबरी/धक्षिणेश्वर सुरेश
12:30 PM से पहले नहीं टेनिस पुरुष डबल्स, दूसरा दौर अनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन श्रीराम बालाजी
12:30 PM वॉलीबॉल पुरुष पूल C भारत बनाम कतर
2:50 PM एथलेटिक्स पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल देव कुमार मीणा, कुलदीप कुमार
3:35 PM एथलेटिक्स महिला हाई जंप फाइनल पूजा, सुप्रिया बसवराजु
3:30 PM से पहले नहीं टेनिस मिश्रित डबल्स, पहला दौर अंकिता रैना/एन श्रीराम बालाजी
4:05 PM एथलेटिक्स महिला हैमर थ्रो फाइनल अनुष्का यादव, तान्या चौधरी
4:20 PM एथलेटिक्स महिला 800 मीटर फाइनल गौथमी जयरामन, पूजा
4:35 PM एथलेटिक्स पुरुष 800 मीटर फाइनल मोहम्मद अफसल
4:45 PM एथलेटिक्स पुरुष 5000 मीटर फाइनल गुलवीर सिंह, अविनाश साबले
5:18 PM एथलेटिक्स मिश्रित 4x100 मीटर रिले फाइनल भारत
5:35 PM एथलेटिक्स महिला 4x400 मीटर रिले फाइनल भारत
5:47 PM एथलेटिक्स पुरुष 4x400 मीटर रिले फाइनल भारत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें