फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: टेबल टेनिस में मनिका, मानुष और मानव की चुनौती हार के साथ समाप्त, निशानेबाजी में एक और रजत

Sat, 30 Sep 2023 11:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ

सार

पुरूष युगल में भारत के मानुष शाह और मानव ठक्कर को दक्षिण कोरिया के वूजिन जांग और जोंगहुन लिम के हाथों 8-11, 11- 7, 10-12, 11-6, 9-11 से पराजय झेलनी पड़ी। शुक्रवार को अचंता शरथ कमल और साथियान भी पुरुष एकल के राउंड ऑफ-16 में हार गए थे।
विज्ञापन
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका बत्रा एशियाई खेलों की महिला एकल टेबल टेनिस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। मनिका को दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी चीन की यिडि वांग ने 11-8, 10-12, 11-6, 11-4, 12-14, 11-5 से हराया। इसके साथ ही एकल वर्ग में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
विज्ञापन


इससे पहले पुरूष युगल में भारत के मानुष शाह और मानव ठक्कर को दक्षिण कोरिया के वूजिन जांग और जोंगहुन लिम के हाथों 8-11, 11- 7, 10-12, 11-6, 9-11 से पराजय झेलनी पड़ी। शुक्रवार को अचंता शरथ कमल और साथियान भी पुरुष एकल के राउंड ऑफ-16 में हार गए थे।

सरबजोत-दिव्या ने दिलाया रजत
विज्ञापन

अपना जन्मदिन मना रहे भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस एशियाई खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में चीन की जोड़ी से हार गए और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। भारत ने इन खेलों में निशानेबाजी में छह स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य समेत 19 पदक जीत लिए हैं।
विज्ञापन


भारतीय जोड़ी को चीन के विश्व चैंपियन झांग बोवेन और जियांग रेंशिन की जोड़ी ने फाइनल 16-14 से हराया। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले सरबजोत भारत को स्वर्ण दिलाने के करीब थे लेकिन दिव्या ने आखिर में कुछ खराब निशाने लगाए जिससे चीन ने बढत बना ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें