फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Boxing Championship: भारत के तीन पदक पक्के, निकहत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं

Fri, 03 Apr 2026 06:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन निकहत जरीन, प्रिया और प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
निकहत जरीन - फोटो : World Boxing
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में तीन पदक पक्के कर लिए हैं। शुक्रवार को पांचवें दिन निकहत जरीन, प्रिया और प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन


निकहत का शानदार प्रदर्शन
निकहत ने महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। उन्होंने पहले ही राउंड में आरएससी (रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट) के आधार पर शियान बागुहिन को हराकर जीत हासिल की। अब सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की वू यू से होगा, जो पेरिस 2024 ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। यह निखत के लिए अब तक की सबसे कठिन चुनौती होगी।

प्रिया और प्रीति भी चमकीं
महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया ने धैर्य और रणनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए चीन की चेंग्यू यांग को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। फाइनल में जगह बनाने के लिए अब उनका मुकाबला मंगोलिया की नामून मोंखोर से होगा। वहीं, महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स की गोल्ड मेडलिस्ट प्रीति पवार ने दिन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने मंगोलिया की मुगुंटसेतसेग को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर शानदार जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में प्रीति का सामना एक बेहद मजबूत प्रतिद्वंद्वी कोरिया की इम एजी से होगा। इम एजी पेरिस 2024 ओलंपिक और 2025 में खेली गई वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। यह सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दीपक क्वार्टर फाइनल से बाहर हुए
पुरुषों के 70 किलोग्राम वर्ग में दीपक क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन के जियाद ईशाश से 1-4 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। तीन मेडल पहले ही पक्के हो जाने और फाइनल में जगह बनाने की होड़ के बीच इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत का अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इससे पहले गुरुवार को पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में मौजूदा नेशनल चैंपियन आदित्य ने सऊदी अरब के मूसा अलहवसाव को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया था। उन्होंने पूरे मुकाबले के दौरान अपना नियंत्रण और सटीकता बनाए रखी थी। जनवरी में हुई 9वीं एलीट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले आदित्य मुकाबले में पूरी तरह से हावी नजर आए थे। उन्होंने मुकाबले की गति को नियंत्रित करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी के सामने बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें