फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Boxing Championship: भारतीय मुक्केबाजों का कमाल, आठ खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे; कितनों ने जीता कांस्य?

Mon, 13 Jul 2026 04:51 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ फाइनल का टिकट कटाया, जबकि सात मुक्केबाजों ने कांस्य पदक पक्का किया।

विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाज - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुष और महिला अंडर-23 वर्ग में भारत के आठ खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा सात भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल तक पहुंचकर कांस्य पदक भी सुनिश्चित कर चुके हैं।

विज्ञापन


महिला अंडर-23 वर्ग में भारत की पांच मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश किया। 54 किलोग्राम वर्ग में निशा ने दक्षिण कोरिया की हेजू ली को पहले ही राउंड में आरएससी (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) से हराया। वहीं, 60 किलोग्राम वर्ग में निकिता चंद ने जापान की सारी कोकुफू को पहले राउंड में आरएससी से शिकस्त दी।

65 किलोग्राम वर्ग में काजल ने किर्गिस्तान की गुल्जिना मेल्सवेक को दूसरे राउंड में आरएससी से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। 75 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान ने उज्बेकिस्तान की तोइरोवा ओयशा को 5-0 के एकतरफा फैसले से मात दी। वहीं, 80+ किलोग्राम वर्ग में प्रियंका ने कजाकिस्तान की पनार सेइतखांकीजी को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन

पुरुष वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा
पुरुष अंडर-23 वर्ग में भी भारतीय मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। 50 किलोग्राम वर्ग में विश्वनाथ सुरेश ने फिलीपींस के खिलाड़ी को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 55 किलोग्राम वर्ग में गंगा ने जापान के मुक्केबाज को 3-2 के स्प्लिट फैसले से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। वहीं, 65 किलोग्राम वर्ग में वंशज ने किर्गिस्तान के खिलाड़ी को 4-1 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

सात भारतीय मुक्केबाजों ने जीते कांस्य पदक
भारत के सात मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर कांस्य पदक अपने नाम किए।
  • महिला अंडर-23 वर्ग में तनु (51 किग्रा), प्राची (57 किग्रा), शिवानी (70 किग्रा) और नैना (80 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।
  • पुरुष अंडर-23 वर्ग में हितेश (70 किग्रा), नीरज (75 किग्रा) और ईशान कटारिया (90+ किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

भारत की पदक तालिका हुई मजबूत
इन शानदार नतीजों के साथ भारत ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी पदक तालिका और मजबूत कर ली है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन ने टीम को मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया है। एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता में 5 से 16 जुलाई तक हो रहा है।

हाल के एशियाई और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारत ने इस चैंपियनशिप में मजबूत टीम उतारी है। टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय शिविर में तकनीक, रणनीति और फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हुए तैयारी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें