फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीव को एशिया-पैसिफिक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Sat, 15 Dec 2012 08:44 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के स्टार गोल्फर जीव मिल्खा सिंह को बुर्नेई के बांडर सेरी बेगावान में 18 बार के मेजर चैंपियन जैक निकलस और आठ बार के यूरोपियन टूर आर्डर ऑफ मेरिट विजेता स्काटलैंड के कोलिन मोंटगोमरी के साथ एशिया पैसिफिक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। शनिवार को 41 वर्ष के हुए जीव को अपने जन्मदिन से पहले इस पुरस्कार के रूप में यह शानदार बर्थडे तोहफा मिला। यह पुरस्कार एशिया और यूरोप के बीच रायल ट्रॉफी के छठवें संस्करण के शुरू होने की पूर्व संध्या पर आयोजित एक समारोह में दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें