फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेशः ‘दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025’ से मजबूत हुआ सेना–जनता का रिश्ता

Sun, 19 Oct 2025 08:54 PM IST
Mayank Tripathi एन. अर्जुन, अनिनी (दिबांग वैली)

सार

स्पीयर कॉर्प्स के तहत दाओ डिवीजन द्वारा ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पीयर कॉर्प्स के तहत दाओ डिवीजन द्वारा ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में दिबांग वैली के युवाओं, स्कूल छात्रों और खेल प्रेमियों ने विभिन्न श्रेणियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 - फोटो : अमर उजाला
गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबलों में विजेताओं को ट्रॉफी, उपहार और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के जज़्बे और शानदार प्रदर्शन का लोगों ने जमकर स्वागत किया।
विज्ञापन

दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता ने जहां स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, वहीं भारतीय सेना और स्थानीय लोगों के बीच आपसी सहयोग और विश्वास को भी नई मजबूती प्रदान की। भारतीय सेना ऑपरेशन सद्भावना के तहत खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं को सशक्त बनाने और सीमावर्ती इलाकों में समुदाय के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। दिबांग बैडमिंटन टूर्नामेंट ने इसी भावना को जीवंत किया जिससे घाटी में ऊर्जा, उत्साह और एकता का माहौल बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें