फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स के धंधे में फंसे रहे हैं खिलाड़ी

Fri, 08 Mar 2013 09:05 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीश भोला वह नाम है जिसने कभी देश के लिए एशियाई खेलों व एशियाई चैंपियनशिप जैसे आयोजनों में पदक जीते। उसकी इन्हीं सेवाओं को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने उसे अर्जुन अवार्ड जैसे पुरस्कार से पुरस्कृत किया। लेकिन ड्रग्स की तस्करी में पड़ने पर न सिर्फ उसे पंजाब पुलिस से डीएसपी जैसे पद से बर्खास्त किया गया बल्कि खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवार्ड जैसा पुरस्कार भी छीन लिया। इसी भोला का नाम शुक्रवार को एक बार फिर ड्रग तस्करी में सामने आया है।
विज्ञापन


ड्रग पैडलर अनूप सिंह काहलों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पंजाब पुलिस की ओर से भोला के निवास स्थान पर भी छापेमारी की गई। पंजाब पुलिस की मानें तो भोला के घर से 10 किलो ऐसा नशे का केमिकल बरामद हुआ है जो पहले कभी नहीं मिला। फिलहाल भोला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। लेकिन इस मामले में उसके शामिल होने के सुबूत पुलिस को मिले हैं।

भोला से खेल मंत्रालय ने 1998 में दिए गए अर्जुन अवार्ड को दो साल पूर्व उस वक्त छीन लिया था जब उसे मुंबई पुलिस ने पार्टी ड्रग्स की खेप समेत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


अनूप सिंह मामले की जांच कर रहे पंजाब पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने खुलासा किया है कि ड्रग्स तस्करी के सामने आए पिछले अधिकतर मामलों में कई खिलाड़ियों की संलिप्तता सामने आई है। बॉक्सर राम सिंह से पूछताछ भी इसी का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें