फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery World Cup: कंपाउंड क्वालिफिकेशन में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम रैंकिंग में शीर्ष पर

Tue, 06 May 2025 09:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम भी क्वालिफिकेशन राउंड में पहले स्थान पर रही और सीधे प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। बुधवार को कम्पाउंड एलिमिनेशन राउंड शुरू होगा, जिसके बाद रिकर्व क्वालिफायर्स होंगे।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने तीरंदाजी विश्व कप चरण दो के कंपाउंड वर्ग के क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए दबदबा कायम किया। अनुभवी अभिषेक वर्मा (714 अंक) और ऋषभ यादव (713) व्यक्तिगत पुरुष रैंकिंग दौर में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। ओजस देवताले (707) भी शीर्ष 10 में रहे, जिससे भारत 2134 अंक के साथ पुरुष टीम तालिका में पहले स्थान पर रहा।  भारत ने दक्षिण कोरिया (2132) को पछाड़कर क्वार्टर फाइनल में सीधे स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

तीन साल बाद वापसी कर रही मधुरा धामनगावकर ने महिलाओं के कंपाउंड वर्ग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 708 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ 683 अंकों में सुधार करते हुए क्वालीफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया। कई विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता ज्योति सुरेखा वेन्नम ने 705 अंक हासिल किए और छठे स्थान पर रहीं जबकि विश्व कप में पदार्पण कर रही चिकिथा तानिपर्थी (701) 11वें स्थान पर रहीं। इन तीनों के संयुक्त प्रयास ने सुनिश्चित किया कि भारतीय महिला टीम भी क्वालीफिकेशन तालिका में मैक्सिको (2109) और दक्षिण कोरिया (2107) से आगे रहकर शीर्ष पर रही।
विज्ञापन

भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम भी क्वालिफिकेशन राउंड में पहले स्थान पर रही और सीधे प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। बुधवार को कम्पाउंड एलिमिनेशन राउंड शुरू होगा, जिसके बाद रिकर्व क्वालिफायर्स होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें