फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery World Cup: फाइनल में धीरज कांस्य पदक का मुकाबला हारे, प्रथमेश ने जीता एकमात्र पदक

Mon, 11 Sep 2023 11:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरमोसिलो

सार

भारत के लिए एकमात्र पदक कंपाउंड तीरंदाज प्रथमेश जावकर ने रजत के रूप में दिलाया। सीजन के अंत में भारत ने विश्वकप फाइनल में अपने पांच तीरंदाज उतारे थे।
विज्ञापन
dhiraj bommadevara - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीरंदाजी विश्वकप में धीरज बोमादेवरा ने दो बार के ओलंपिक टीम स्वर्ण जीतने वाले किम वू जिन को 6-2 से हराकर पदक की उम्मीद जताई थी लेकिन अगले दो मैचों में हारकर पदक से वंचित रह गए। भारत के लिए एकमात्र पदक कंपाउंड तीरंदाज प्रथमेश जावकर ने रजत के रूप में दिलाया। सीजन के अंत में भारत ने विश्वकप फाइनल में अपने पांच तीरंदाज उतारे थे। रिकर्व तीरंदाज धीरज ने शुरुआत अच्छी की जब उन्होंने दुनिया के दूसरे नंबर के कोरियाई किम वू जिन को क्वार्टर फाइनल में हराया। सेना का यह तीरंदाज बाद में कोरिया के ही ली वू सियोक से 1-7 और फिर तीसरे स्थान के लिए हुए प्लेआफ में इटली के माउरो नेसपोली से हार गए। रिकर्व में विश्वकप फाइनल में पदक जीते 13 साल हो गए तब जयंत तालुकदार ने कांस्य जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें