चार बार के ओलंपियन तीरंदाज तरुणदीप राय 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार अपने गृह राज्य सिक्किम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तरुणदीप 41 सदस्यीय सिक्किम दल का हिस्सा हैं। सिक्किम एक से सात फरवरी तक होने वाले राष्ट्रीय खेलों में पांच स्पर्धाओं तीरंदाजी, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, साइकिलिंग और महिला फुटबॉल में प्रतिस्पर्धा कर रहा है।