फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: अमर उजाला से अनुराग ठाकुर ने कहा- भारत किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता को कराने में सक्षम, देखें VIDEO

Fri, 08 Jul 2022 05:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुराग ठाकुर ने कहा- भारत हर तरह के बड़े खेल आयोजनों को करने के लिए तैयार है। इंफ्रास्ट्रक्चर भी हमारे पास है। खेल संघों को निर्णय लेना है कि कौन खेल संध किस चैंपियनशिप को यहां पर आयोजन कर सकता है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल रवाना हो चुकी है। भारत की ओर से इस साल 215 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 108 पुरुष और 107 महिला एथलीट्स शामिल हैं। गुरुवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जर्सी लांच की और खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला के इस सवाल पर कि 'भारत अगली बार अब कब राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा?' अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत किसी भी  प्रकार की प्रतियोगिता को कराने में सक्षम है। भारत 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर चुका है। तब दिल्ली में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन





राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा- मैं भारत की बढ़ती हुई उपलब्धियां कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किट अनवेलिंग और सेंड ऑफ सेरेमनी के अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। भारत ने टोक्यो ओलंपिक, पैरालंपिक और डेफोलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। आईबीएफ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया। निखत जरीन ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, थॉमस कप में हमारी बैडमिंटन टीम ने गोल्ड मेडल जीता 73 वर्षों में पहली बार। एक के बाद एक दूसरा बड़ा उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रमंडल खेलों में 2010 में हम दूसरे स्थान पर रहे, फिर पांचवें और तीसरे स्थान पर भी रहे। हम सब का प्रयास यह रहना चाहिए कि अच्छा प्रदर्शन करें। जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि ये सभी एथलीट्स 130 करोड़ भारतीयों का नेतृत्व और प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना है। अपनी क्षमता के अनुसार शत प्रतिशत देने का प्रयास करना है। मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पुर्ण आशा है कि हम पहले की तरह इस बार भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा यह पूछे जाने पर कि भारत भविष्य में अब कब राष्ट्रमंडल खेलों कि या किसी और बड़े खेलों की मेजबानी करता हुआ दिखेगा? इसके जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा- भारत हर तरह के बड़े खेल आयोजनों को करने के लिए तैयार है। इंफ्रास्ट्रक्चर भी हमारे पास है। खेल संघों को निर्णय लेना है कि कौन खेल संध किस चैंपियनशिप को यहां पर आयोजन कर सकता है। जिस प्रकार चेस ओलंपियाड करने के लिए अनुरोध चेस फेडरेशन की ओर से आया तो हमने बेहद कम समय में उसको अनुमति भी दी और जो चेस टॉर्च रिले आज तक कभी नहीं हुआ, पहली बार दुनिया में शुरू हुआ और वह भी भारत से और बहुत शानदार अनुभव देशभर में रहा। जहां अब तक लाखों खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने टॉर्च रिले का स्वागत भी किया और चेस को बढ़ावा देने का काम भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें