क्वालिफाइंग राउंड के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली खरब ने 59 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में अपनी सातवीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी पर 24-22, 12-21, 21-10 से जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट एक अंतरराष्ट्रीय चैलेंज इवेंट है।
इससे पहले अनमोल ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में डेनमार्क की एक अन्य खिलाड़ी इरिना अमाली एंडरसन को हराया था। फरीदाबाद की रहने वाली खरब 2024 बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थीं। वह वर्तमान में विश्व में 222वें स्थान पर हैं।