फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: 17 साल की अनमोल खरब ने बेल्जियम में बढ़ाई भारत की शान, बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता खिताब

Sat, 14 Sep 2024 10:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्वालिफाइंग राउंड के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली खरब ने 59 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में अपनी सातवीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी पर 24-22, 12-21, 21-10 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अनमोल खरब - फोटो : @Media_SAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की 17 वर्षीय अनमोल खरब ने शनिवार को बेल्जियम अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता। उन्होंने कड़े मुकाबले में डेनमार्क की अमाली शुल्ज को हराया। 
विज्ञापन

क्वालिफाइंग राउंड के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली खरब ने 59 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में अपनी सातवीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी पर 24-22, 12-21, 21-10 से जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट एक अंतरराष्ट्रीय चैलेंज इवेंट है। 
विज्ञापन

इससे पहले अनमोल ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में डेनमार्क की एक अन्य खिलाड़ी इरिना अमाली एंडरसन को हराया था। फरीदाबाद की रहने वाली खरब 2024 बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थीं। वह वर्तमान में विश्व में 222वें स्थान पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें