भारत की अंकिता केदल्या ने चौथी अल्बाट्रोस इंटरनेशनल जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप के तीसरे और अंतिम राउंड में वर्ग ‘बी’ का खिताब जीत लिया।
अंकिता आखिरी राउंड से पहले तीन शाट से पिछड़ी हुई थीं लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए थाईलैंड की कन्यालाक प्रीदासुथिजीत को एक शाट से पीछे छोड़कर खिताब जीता। अंकिता ने आखिरी राउंड में एक ओवर 73 का कार्ड खेला जबकि थाई खिलाड़ी 77 का कार्ड खेल पाईं।