फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pickleball: टेनिस स्टार आंद्रे अगासी करेंगे PWR DUPR India League का शुभारंभ, रोहन बोपन्ना भी होंगे शामिल

Thu, 12 Dec 2024 04:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अगासी 13 दिसंबर को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और पिकलबॉल में शीर्ष स्तर पर अपनी यात्रा के अलावा अन्य जानकारी भी देंगे। वह दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच भी खेलेंगे।
विज्ञापन
पिकलबॉल - फोटो : पिकलबॉल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन और पूर्व विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी शुक्रवार (13 दिसंबर) को मुंबई में भारत की प्रमुख पिकलबॉल लीग -पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया लीग-का शुभारंभ करेंगे। यह लीग 2025 की शुरुआत में आयोजित की जाएगी और इसका आयोजन पिकलबॉल वर्ल्ड रैंकिंग (पीडब्ल्यूआर) द्वारा किया जाएगा। लॉन्च के समय, अगासी आधिकारिक तौर पर पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया लीग का उद्घाटन करेंगे, जो न केवल कुछ बेहतरीन वैश्विक प्रतिभाओं को भारत लाएगा बल्कि देश में उभरती प्रतिभाओं को पोषित करने का भी वादा करता है।
विज्ञापन


बहुप्रतीक्षित पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया लीग, पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स के सफल समापन के बाद आयोजित की जा रही है। यह अब तक का सबसे बड़ा पिकलबॉल इवेंट है, जो अक्तूबर 2024 में नई दिल्ली, भारत में आयोजित किया गया था। इसमें वैश्विक और भारतीय पिकलबॉल प्रतिभाओं सहित 800 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। अगासी 13 दिसंबर को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और पिकलबॉल में शीर्ष स्तर पर अपनी यात्रा के अलावा अन्य जानकारी भी देंगे। वह दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच भी खेलेंगे।

पूरी दुनिया में पिकलबॉल के विकास की राह में अग्रणी रहने पर गर्व है-  विनीत जैन 
टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने कहा, पिकलबॉल भारत और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ खेल है। टाइम्स ग्रुप और पिकलबॉल वर्ल्ड रैंकिंग (पीडब्ल्यूआर) पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया लीग की लॉन्चिंग के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह पिकलबॉल कम्युनिटी के आयोजित होने वाली पहली पीडब्ल्यूआर1000 स्पर्धा है। इसमें दुनियाभर के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। पिकलबॉल प्रेमी इस टूर्नामेंट के दौरान खेल का पूरा लुत्फ उठा सकेंगे। हमें भारत सहित पूरी दुनिया में पिकलबॉल के विकास की राह में अग्रणी रहने पर गर्व है। इस लीग के आयोजन के साथ कई अन्य गतिविधियां पाइपलाइन में हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि भारत में पिकलबॉल को वैश्विक रूप से सफल बनाने की क्षमता है इसलिए टाइम्स ग्रुप और पीडब्लूआर इसके तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

खेल प्रेमियों को प्रोत्साहित करेगी लीग- प्रणव कोहली 
पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया लीग के आयोजन के बारे में चर्चा करते हुए पिकलबॉल वर्ल्ड रैंकिंग के सीईओ प्रणव कोहली ने कहा, हम पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया लीग के मुंबई आने पर उत्साहित हैं। आंद्रे अगासी द्वारा इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लॉन्च किए जाने की वजह से हम और अधिक उत्साहित हैं। पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया लीग का उद्देश्य भारत में सर्वाधिक तेजी से बढ़ते खेलों में से एक पिकलबॉल का जश्न मनाने के साथ-साथ टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा और सौहार्द को बनाए रखना है। ये लीग न केवल दुनियाभर के कुछ सर्वश्रेष्ठ पिकलबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान करेगी बल्कि साथ ही खेल प्रेमियों को भी प्रोत्साहित करेगी, क्योंकि खिलाड़ी खिताबी जीतने के लिए एक दूसरे से कड़ी प्रतिस्पर्धा करते दिखाई देंगे।

मैं आ रहा हूं- आंद्रे अगासी
इससे पहले 24 जुलाई, 2024 को दुबई में नई पिकलबॉल वर्ल्ड रैंकिंग (पीडब्ल्यूआर), पीडब्ल्यूआर वर्ल्ड सीरीज और पीडब्ल्यूआर वर्ल्ड टूर की लॉन्चिंग के मौके पर टेनिस के महान खिलाड़ी आंद्रे अगासी ने वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा था, हैलो इंडिया! मैंने सुना है कि आपको पिकलबॉल पसंद है! मैं आपके साथ पिकलबॉल खेलने भारत आ रहा हूं। मैं पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया टूर और लीग को लॉन्च करने के लिए वहां मौजूद रहूंगा...जल्द ही मुलाकात होगी!

मैं बेहद उत्साहित हूं- रोहन बोपन्ना
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने कहा, पिकलबॉल को भारत में पहले से मिल रहे प्यार को देखकर मैं बेहद उत्साहित हूं। इतनी सारी नई प्रतिभाओं के साथ कई मंझे हुए टेनिस खिलाड़ियों के पिकलबॉल प्लेयर्स में बदलता देखना उत्साहवर्धक है। मैं मुंबई में आंद्रे अगासी के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हूं। मुझे आशा है कि पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया लीग कुल मिलाकर खेल जगत में एक नया मानक स्थापित करे।
विज्ञापन

इन शहरों में टूर्नामेंट के आयोजन की योजना
पिकलबॉल वर्ल्ड रैंकिंग (पीडब्ल्यूआर ) की शुरुआत जुलाई 2024 में दुबई में एक समारोह के दौरान पिकलबॉल लीग एशिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टाइम्स ग्रुप के सहयोग के साथ की गई थी। इसके बाद 24-27 अक्तूबर के बीच नई दिल्ली में पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जनवरी, 2025 में मुंबई लीग के आयोजन के अलावा भारत के अन्य शहरों अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद और नई दिल्ली (अक्तूबर 2025) के साथ और जापान के त्सू में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें