फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल इंटर-स्टेट एथलेटिक्स: एंसी सोजन ने तोड़ा अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड, रचा इतिहास

Sat, 27 Jun 2026 08:40 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

केरल की एंसी सोजन ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.88 मीटर की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना 6.83 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन
एंसी सोजन - फोटो : Athletics Federation of India/x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की स्टार लंबी कूद (लॉन्ग जंप) खिलाड़ी एंसी सोजन ने राष्ट्रीय इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे दिन इतिहास रच दिया। 25 वर्षीय एंसी ने 6.88 मीटर की शानदार छलांग लगाकर भारतीय महिला लॉन्ग जंप का 22 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


अंजू बॉबी जॉर्ज  ने 2004 में बनाया था रिकॉर्ड
इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय एथलेटिक्स की दिग्गज अंजू बॉबी जॉर्ज के नाम था। उन्होंने 2004 में एथेंस समर ओलंपिक के दौरान 6.83 मीटर की छलांग लगाकर यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था, जो अब तक कायम था। एंसी सोजन ने 6.88 मीटर की छलांग लगाकर न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास भी रच दिया। उनकी यह उपलब्धि देश में महिला लॉन्ग जंप के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली मानी जा रही है। 22 वर्षों तक अटूट रहे इस रिकॉर्ड का टूटना भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। एंसी के इस प्रदर्शन से आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की पदक उम्मीदों को भी मजबूती मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें