वर्ल्ड चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने पांचवें शतरंज मास्टर्स फाइनल में लगातार तीसरी बार ड्रा खेला। आनंद अब तीन ड्रा से तीन अंक लेकर तीसरे राउंड के बाद चौथे पायदान पर हैं। इटली के सबसे युवा खिलाड़ी फैबियानो कआना ने तीसरे दिन बृहस्पतिवार को आनंद को ड्रा पर रोका। इसके अलावा अर्मेनिया के लेवोन आरोनियन ने स्पेन के फ्रांसिस्को वैलेजो पोंस को और वर्ल्ड नंबर वन नार्वे के मैगनस कार्लसन ने यूक्रेन के सर्गेई कार्जाकिन को ड्रा पर रोका।