फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics 2036: 'राष्ट्रमंडल खेलों के बाद अहमदाबाद 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करेगा', अमित शाह का बड़ा बयान

Fri, 05 Dec 2025 10:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अमित शाह ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जब भारत ओलंपिक की मेजबानी करेगा, तो देश पदक तालिका में शीर्ष पांच में जगह बनाएगा। उन्होंने बताया कि आज भारतीय खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं क्योंकि मोदी सरकार ने खेल बजट को 2014 के 800 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2025 में 4,000 करोड़ रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि अहमदाबाद शहर को 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी का अधिकार मिलेगा। हाल में अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार मिला है।
विज्ञापन

सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुए अमित शाह
शाह ने अहमदाबाद में 'सांसद खेल महोत्सव' के समापन समारोह में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आपने हाल में राष्ट्रमंडल खेलों की बोली जीती है। लेकिन अहमदाबाद के लोगों तैयार रहो क्योंकि यह शहर 2036 में ओलंपिक का भी स्वागत करने जा रहा है।'

2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा अहमदाबाद
शुक्रवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर आए शाह ने कहा कि 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करने से पहले शहर 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों सहित लगभग एक दर्जन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा। यह महोत्सव अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में नवनिर्मित वीर सावरकर खेल परिसर में आयोजित किया गया था जो शाह के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है।

800 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया परिसर
भाजपा नेता ने श्रोताओं से कहा कि यह परिसर 800 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और इसी तरह के बड़े खेल एरेना निर्माणाधीन हैं जिसमें शहर के मोटेरा इलाके में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव’ भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने गुजरात के खिलाड़ियों से अपील की कि जब 2036 में ओलंपिक होंगे तो यह सुनिश्चित करें कि गुजरात देश में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला राज्य बने।
विज्ञापन

'भारत शीर्ष-पांच देशों में होगा'
शाह ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि जब यहां ओलंपिक होंगे तो भारत पदक तालिका में शीर्ष पांच देशों में होगा।' उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक जीत रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 2014 में खेलों के लिए बजट 800 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2025 में 4,000 करोड़ रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें