फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित मिश्रा से एक और कमाल की आस

Sat, 05 Oct 2013 04:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर किए गए ऑफ स्पिनर अमित मिश्रा को इस बार पर्याप्त मौका मिला तो उन्होंने जमकर फायदा उठाया और चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित भी किया।
विज्ञापन


अमित मिश्रा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में बरकरार रखा गया है। ऐसे में उनसे अपने घरेलू मैदान पर पिछला प्रदर्शन दोहराने की आस होगी।

विराट कोहली की कप्तानी में जुलाई में कई नए खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया पांच वनडे मैच खेलने जिम्बाब्वे गई थी। उसमें अमित मिश्रा भी थे जिन्होंने अपने वनडे करियर का आगाज तो 10 साल पहले ही कर लिया था पर उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले।
विज्ञापन


अमित मिश्रा ने वनडे करियर का आगाज तो 13 अप्रैल, 2013 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ढाका में किया था। लेकिन इस मैच में उन्हें एक विकेट ही हासिल हुआ। इसके बाद 10 साल में वह महज 20 वनडे मैच ही खेल सके।

युवा कप्तान कोहली ने जिम्बाब्वे में उन पर अपना भरोसा दिखाया तो उन्होंने टीम को निराश भी नहीं किया।

सीरीज के अंतिम मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अमित ने 18 विकेट चटकाकर किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक विकेट झटकने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

उन्होंने अपने ही देश के तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। श्रीनाथ ने इससे पहले 2002-03 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 विकेट झटककर विश्व रिकॉर्ड रचा था।
विज्ञापन


इस मैच में अमित ने 8.5 ओवर में 48 रन देकर छह विकेट निकाले। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

जिम्बाब्वे आने से पहले उनके खाते में 15 मैच और 19 विकेट थे लेकिन सीरीज के बाद अब उनका रिकॉर्ड 20 मैच और 37 विकेट हो गया है।

अब देखना होगा कि अमित मिश्रा कंगारुओं के खिलाफ टीम इंडिया के लिए कितना कारगर साबित होते हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें