फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: 'पेरिस ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाने की दोषी विनेश खुद हैं', पूर्व कुश्ती कोच का बड़ा आरोप

Mon, 18 May 2026 04:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भारतीय कुश्ती टीम के पूर्व कोच विनोद कुमार ने विनेश फोगाट पर बड़े आरोप लगाए। विनोद कुमार अमर उजाला संवाद के मंच पर आए और उन्होंने ओलंपिक में वजन विवाद को लेकर विनेश को ही दोषी ठहराया।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में विनोद कुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती टीम के पूर्व कोच विनोद कुमार ने अमर उजाला संवाद में शिरकत की। अमर उजाला समूह उत्तर प्रदेश की राजधानी में संवाद उत्तर प्रदेश 2026 का आयोजन कर रहा है। इसमें विनोद कुमार भी पहुंचे। उनके साथ पूर्व पहलवान संग्राम सिंह और पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत भी मौजूद थे। विनोद कुमार ने इस दौरान महिला पहलवान विनेश फोगाट पर निशाना साधा और कहा कि ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाने की दोषी खुद विनेश हैं। 
विज्ञापन


क्या था विवाद?
  • विनेश पेरिस ओलंपिक में अपने वजन वर्ग के फाइनल में पहुंच गई थीं। 
  • स्वर्ण पदक के मैच से पहले उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया था जिस कारण उन्हें मैच के लिए अयोग्य घोषित किया गया और विनेश पदक लाने से चूक गईं थीं। 
  • इसे लेकर उस वक्त काफी विवाद भी हुआ था और विनेश ने खेल पंचाट में अपील भी की थी, लेकिन वहां भी उनके हाथ निराशा लगी थी। 
  • अब विनोद कुमार ने इसके पीछे विनेश को ही दोषी ठहराया है। 

अमर उजाला संवाद के मंच पर विनोद कुमार से विनेश को लेकर ओलंपिक में हुए विवाद के बारे में पूछा गया। इस पर विनोद ने तल्ख अंदाज में कहा, पेरिस ओलंपिक में बढ़े हुए वजन की जिम्मेदार विनेश फोगाट खुद हैं। उन्होंने सबसे बड़ी गलती यहां ही की थी। भारत में वो दो भार वर्ग में लड़ीं। उनकी गलती से ऐसा हुआ। ये बहुत बड़ी गलती है, इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर वेट नहीं ला रहे। आप यहां से ही क्यों इस वजन के साथ गईं?

विनोद ने विनेश पर चार साल का प्रतिबंध लगाने की मांग की
इसके बाद विनोद से पूछा गया कि अगर वह उस वक्त भारतीय टीम के कोच होते तो क्या करते? इस पर इस पूर्व कोच ने कहा, मैं तो चाहता हूं कि विनेश पर इस गलती के लिए चार साल का प्रतिबंध लगना चाहिए। ये छोटी गलती नहीं, बहुत बड़ी गलती है और ये जो गुमराह किया गया कि वेट नहीं आया, आप लोगों को नहीं पता 100 ग्राम ज्यादा नहीं था वजन। 100 ग्राम तो आदमी बाल भी काट लेता।
विज्ञापन

वजन प्रबंधन पर क्या बोले अमन?
अमन ने कहा, सबसे पहले पहलवान की खुद जिम्मेदारी होती है, वजन को प्रबंध करने की। वजन घटाते वक्त अगर कोई और दिक्कत हो गई शरीर में तो वो ज्यादा दिक्कत है। हम पहले से ही सेट करके चलते हैं कि इस दिन टूर्नामेंट है तो हमें ऐसा दिखाना है, इतना वेट एडजस्ट करना है, बनाकर चलना है। क्योंकि अब अगले दिन भी वेट दिखाना पड़ता है। पहले तो बस पहले दिन वेट दिखा दो तो सबकुछ फाइनल हो जाता था। अब फाइनल और मेडल बाउट अगले दिन होती है। तो हम सेट करके चलते हैं कि अगले दिन भी हमें वजन दिखाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें