फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICF: इस साल 10 फिडे ट्रेनिंग सेमिनार की मेजबानी करेगा एआईसीएफ, उभरती प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करना है उद्देश्य

Wed, 16 Jul 2025 07:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता आरबी रमेश, भारतीय टीम के मुख्य कोच एन श्रीनाथ, भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अभिजीत कुंटे, ग्रैडमास्टर प्रवीण थिप्से और ग्रैंडमास्टर तेजस बाकरे जैसे शीर्ष भारतीय कोच ने इन सेमिनार में कोच के रूप में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
शतरंज - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने के लिए सेमिनार आयोजित करने का फैसला किया है। इसके तहत एआईसीएफ इस साल 10 और अगले साल जनवरी में एक फिडे ट्रेनिंग सेमिनार की मेजबानी करेगा। इन सेमिनार का उद्देश्य भारतीय शतरंज प्रशिक्षकों को सभी स्तरों की उभरती प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने के लिए सशक्त बनाना है।
विज्ञापन


इस सेमिनार की शुरुआत अगस्त में विजयवाड़ा में होगी और अंतिम सेमिनार जनवरी 2026 में रांची में होगा। देश के अन्य शहरों में भी सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। टीआरजी (फिडे प्रशिक्षक आयोग) के अध्यक्ष सामी खादर ने कहा, पहली बार हम एक राष्ट्रीय महासंघ को एक ही कैलेंडर वर्ष में 10 फिडे ट्रेनर सेमिनार आयोजित करते हुए देख रहे हैं और 11वें सेमिनार का प्रस्ताव जनवरी के लिए पहले ही प्रस्तुत किया जा चुका है। एआईसीएफ की यह उत्कृष्ट पहल शतरंज प्रशिक्षकों को विकसित करने और पूरे क्षेत्र में प्रशिक्षण मानकों को ऊंचा उठाने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता आरबी रमेश, भारतीय टीम के मुख्य कोच एन श्रीनाथ, भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अभिजीत कुंटे, ग्रैडमास्टर प्रवीण थिप्से और ग्रैंडमास्टर तेजस बाकरे जैसे शीर्ष भारतीय कोच ने इन सेमिनार में कोच के रूप में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें