फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alica Schmidt: दुनिया की सबसे खूबसूरत खिलाड़ियों में शामिल एलिसा का वीडियो वायरल, जानें क्या है वजह

Tue, 16 Aug 2022 10:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिक्स रिले रेस में दौड़ने वाली एलिसा ने यूरोपियन चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया और इसके बाद वो काफी भावुक हो गईं। इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
एलिसा श्मिड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की धावक एलिसा श्मिड अपनी खूबसूरती के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो अपने खेल से भी अलग पहचान बना चुकी हैं। हालांकि, इस बार किसी और वजह से ही एलिसा चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेस के बाद काफी भावुक नजर आ रही हैं। उनके फैंस के बीच यह वीडियो काफी चर्चा में है। 
विज्ञापन


मिक्स रिले रेस में दौड़ने वाली एलिसा ने यूरोपियन चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया और इसके बाद वो काफी भावुक हो गईं। इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



23 साल के एलिसा ने हाल ही में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में चार खिलाड़ियों की 400 मीटर रिले रेस में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, इसके बावजूद वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच पाईं थीं। हालांकि, अब उन्होंने यूरोपियन चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब वो अपने घरे में स्थानीय दर्शकों के सामने दौड़ेंगी, क्योंकि यह चैम्पियनशिप म्यूनिख में ही होनी है। एलिसा ने कहा है कि वह अपने दोस्तों और परिवार के सामने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन


यूरोपियन चैम्पियनशिप में जगह बनाने के बाद एलिसा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा कि वह इससे काफी खुश हैं। उन्होंने लिखा "आपको मालूम नहीं है कि यह सिलेक्शन मेरे लिए कितना मायने रखता है।" एलिसा श्मिड के इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्हें दुनिया की सबसे सेक्सी एथलीट भी कहा गया। ऑस्ट्रेलिया की एक मैग्जीन ने उन्हें यह उपाधि दी थी। उन्होंने कई मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें