फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड सीरीज मुक्केबाजी से हटा भारत

Fri, 09 Nov 2012 10:46 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड सीरीज मुक्केबाजी में मुंबई फाइटर्स की जगह अल्जीरिया की डेजर्ड हॉक्स टीम ने ले ली है। इस सेमी प्रोफेशनल लीग का दूसरा सत्र इस महीने के आखिरी में शुरू हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने शुक्रवार को इस बाबत घोषणा की।
विज्ञापन


ट्रांस स्टेडिया की मुंबई फाइटर्स ने एक सत्र के बाद ही लीग से नाम वापिस ले लिया था। अभी तरक टीम ने अपने इस फैसले पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है लेकिन समझा जाता है कि पैसे की कमी और प्रशासनिक दिक्कतों के कारण यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें