राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती की खबर में जोड़
ढाक और साल्तो दाव अचूक वाराणसी। काशी की बेटियों ने लगातार अभ्यास के जरिए कुश्ती के दाव को साधा है। कोच ने बताया कि आकांक्षा यादव का पसंदीदा दाव ढाक है। जब भी वह विरोधी खिलाड़ी पर ढाक दाव लगाती है उसका अंक मिलना सुनिश्चित हो जाता है।
दोनों खिलाड़ी बीएचयू के शिवाजी हॉल में कोच हरीराम यादव की देखरेख में कुश्ती का अभ्यास करती हैं। मां सरस्वती इंटर कॉलेज की पायल ने साल्तो दाव साधा है। पायल यादव ने साल्तों दाव के जरिए छह बड़ी कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल करने में कामयाबी हासिल की है।