फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: अजितेष संधू मोरक्को राइजिंग स्टार्स गोल्फ में 13वें स्थान पर

Fri, 20 Jun 2025 10:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संधू ने पहले नौ होल में सिर्फ एक बर्डी लगाया लेकिन इसके बाद चार बर्डी लगाये। भारत के आठ गोल्फर इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं जिनमे से करणदीप कोचर संयुक्त 26वें, खालिन जोशी संयुक्त 32वें और अर्जुन शर्मा संयुक्त 63वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अजितेष संधू मोरक्को राइजिंग स्टार्स गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन बोगीरहित प्रदर्शन करके चार अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त 13वें स्थान पर हैं। संधू ने पहले नौ होल में सिर्फ एक बर्डी लगाया लेकिन इसके बाद चार बर्डी लगाये। भारत के आठ गोल्फर इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं जिनमे से करणदीप कोचर संयुक्त 26वें, खालिन जोशी संयुक्त 32वें और अर्जुन शर्मा संयुक्त 63वें स्थान पर हैं। राहिल गंगजी संयुक्त 78वें, एस चिक्कारंगप्पा और अमन राज संयुक्त 93वें और पुखराज सिंह गिल संयुक्त 106वें स्थान पर हैं। पहले दौर के बाद थाईलैंड के वारान्यु रत्तनाफिबूंकिज ने बढत बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें