फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया ने जीता ओबेदुल्लाह कप

Wed, 26 Dec 2012 11:16 PM IST
भोपाल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) से हिसाब चुकता करते हुए इंटरनेशनल ओबेदुल्लाह हॉकी गोल्ड कप अपने नाम किया। पिछले साल फाइनल में आईओसी से हारने वाली एयर इंडिया ने इस बार कोई गलती नहीं कि और रोमांचक खिताबी मुकाबले में 4-3 से जीत हासिल की। एयर इंडिया के लिए शिवेंद्र सिंह और अर्जुन हलप्पा ने दो-दो गोल ठोके जबकि आईओसी के लिए तीनों गोल गुरिंदर सिंह ने किए। तीसरे स्थान पर पंजाब और सिंध बैक रही जिसने प्लेऑफ मैच में ओएनजीसी को 3-2 से हराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें