फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIFF: एआईएफएफ ने जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए एएफसी ‘प्रेसिडेंट रेकग्निशन अवार्ड’ जीता

Tue, 29 Oct 2024 11:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एआईएफएफ ने पिछले साल दोहा में आयोजित एएफसी वार्षिक पुरस्कारों में कांस्य पदक हासिल किया था। एएफसी के ग्रासरूट चार्टर (जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के संबंध में) के तहत एआईएफएफ को रजत स्तर की सदस्यता से नवाजा गया है।
विज्ञापन
कल्याण चौबे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को मंगलवार को सियोल में एएफसी (एशियाई फुटबॉल महासंघ) वार्षिक पुरस्कारों के दौरान जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंट रेकग्निशन अवार्ड’ में रजत पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एआईएफएफ ने पिछले साल दोहा में आयोजित एएफसी वार्षिक पुरस्कारों में कांस्य पदक हासिल किया था। एएफसी के ग्रासरूट चार्टर (जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के संबंध में) के तहत एआईएफएफ को रजत स्तर की सदस्यता से नवाजा गया है।

राष्ट्रीय महासंघ की तरफ जारी बयान में कहा कि एआईएफएफ को जमीनी स्तर पर खेल के विकास, दीर्घकालिक टिकाऊ कार्यक्रम, क्षेत्रीय भागीदारी को बढ़ावा देने और देश भर में विभिन्न हितधारकों के साथ मजबूत साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का श्रेय मिला है। एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने महासंघ की ओर से पुरस्कार स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें