फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर याद आए पुराने धुरंधर कोच टिबोर

Wed, 20 Feb 2013 11:49 PM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपाल राणा समेत पिस्टल शूटरों की सफलता में मुख्य भूमिका निभाने वाले महान ऑस्ट्रेलियाई शूटिंग कोच टिबोर गोंकजोल एक बार फिर एनआरएआई को याद आ गए हैं। पिस्टल कोच का टोटा पड़ता देख एनआरएआई ने 80 साल के टिबोर को बुलाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


यह वही टिबोर हैं जिनकी उम्र का हवाला देकर जसपाल व अन्य शूटरों की मांग के बावजूद कुछ वर्ष पूर्व एनआरएआई ने उन्हें बुलाने से मना कर दिया था। यही नहीं एक और बागी कोच लाजलो सुजाक के अनुबंध को साई ने बुधवार को हरी झंडी दे दी। सुजाक को उनकी मांग के मुताबिक न सिर्फ साढ़े आठ हजार डॉलर प्रति माह का वेतन दिया जाएगा बल्कि ईनाम के तौर पर शूटरों के पदक जीतने पर उनके हिस्से में कैश अवार्ड भी आएगा। अनुबंध पर लाजलो की हां का अभी इंतजार है।

आर्डर ऑफ आस्ट्रेलिया जैसा सम्मान पाने वाले और 1993 से 97 तक भारतीय टीम के कोच रहे टिबोर को शूटिंग जगत में पितामाह की कद हासिल है। जसपाल खुले आम अपनी सफलता में उनका नाम लेते हैं। उम्र के चलते ठुकराए गए टिबोर आज एनआरएआई की पसंद बन गए हैं। एनआरएआई के एडवाइजर बलजीत सिंह सेठी का कहना है कि टिबोर से बात हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि उनकी उम्र अधिक है बावजूद इसके वह भारत के साथ जुड़ने को तैयार हैं। उनकी सेवाएं जूनियर टीम के लिए ली जाएंगी। साई से बात हो गई है। जल्द ही उनके बारे में प्रस्ताव देकर उन्हें अनुबंधित किया जाएगा। जबकि दूसरे पिस्टल कोच सर्बियाई सर्गेई गुमेनिअक पर अभिनव बिंद्रा की रिपोर्ट मिलना बाकी है।

कॉमनवेल्थ गेम्स के समय अचानक भारतीय टीम छोड़कर ईरान गए रूसी कोच लाजलो अनुबंधित हो गए हैं। 15 हजार डॉलर की मांग कर वह साढ़े 10 हजार में तैयार हो गए। साई ने इसे भी स्वीकार नहीं किया। इस पर उन्हें साढ़े आठ हजार डॉलर व कैश अवार्ड देने पर सहमति बनी।

हालांकि विदेशी प्रशिक्षकों को कैश अवार्ड दिए जाने की प्रावधान नहीं है। यही नहीं जूनियर ट्रैप शूटिंग के लिए सैन मारिनो की डेनियाला डेल डिन व स्कीट के लिए इटली के अटलांटा ओलंपिक चैंपियन एनियो फॉल्को का अनुबंध चार सौ यूरी प्रतिदिन पर किया गया है। सीनियर शॉटगन शूटरों के लिए इटली के मार्सेलो द्रादी को पांच सौ यूरो प्रति दिन पर अनुबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें