फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adelaide International: सेमीफाइनल में पहुंचे रूस के मेदवेदेव, हमवतन खाचानोव को हराया, जोकोविच से होगी टक्कर

Fri, 06 Jan 2023 09:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

एडिलेड में चल रही प्रतियोगिता को वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले तैयारी टूर्नामेंट माना जाता है। पिछले वर्ष जोकोविच कोरोना टीका न लगाने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
दानिल मेदवेदेव - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के दानिल मेदवेदेव एडिलेड अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में उपविजेता रहे मेदवेदेव ने हमवतन कारेन खाचानोव को 6-3, 6-3 से हराया। उनका मुकाबला सेमीफाइनल में अब सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच से होगा। शीर्ष वरीय जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में कनाडा के डेनिस शापोवालोव को हराया। जोकोविच ने इस मुकाबले को 6-3, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


एडिलेड में चल रही प्रतियोगिता को वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले तैयारी टूर्नामेंट माना जाता है। पिछले वर्ष जोकोविच कोरोना टीका न लगाने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाए थे। 

मेदवेदेव ने कहा कि हमवतन खिलाड़ी के साथ खेलना आसान नहीं होता। मेदवेदेव 2021 में यूएस ओपन विजेता रहे हैं लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन में वह दो बार फाइनल में हारे हैं। वर्ष 2021 में जोकोविच और 2022 में स्पेन के राफेल नडाल ने उन्हें खिताबी मुकाबले में हराया। डेनियल ने कहा कि यह ठीक है कि पिछले साल मैं अच्छा खेला और वही लय जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें