राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्राजक्ता शुक्ला को बांबे हाईकोर्ट से नेशनल कैंप में शिरकत करने की अनुमति मिल गई है। गोपीचंद एकेडमी में आयोजित हो रही राष्ट्रीय कैंप में प्रवेश से रोकने के बाद सात बार की अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता प्राजक्ता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सारा विवाद प्राजक्ता द्वारा डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में अपने जोड़ीदार को बदलने की मांग को लेकर हुआ था।